न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने पीएम मोदी, इन विश्व लीडर्स को पछाड़ा, जानिए कितनी रेटिंग मिली?

उमाकांत त्रिपाठी।पीएम नरेंद्र मोदी फिर एक बार दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हैं। मॉर्निंग कंसल्ट नाम की ग्लोबल डिसीजन इंटेलिजेंस फर्म ने दुनिया के 25 देशों के प्रमुखों की अप्रूवल रेटिंग जारी की गई है। इस लिस्ट में 69% रेटिंग के साथ पीएम मोदी पहले स्थान पर रहै हैं।

लिस्ट में दूसरा स्थान मेक्सिकी के राष्ट्रपति आंद्रे मैनुअल लोपेज ओब्राडोर को मिला है। उनकी अप्रूवल रेटिंग 60% रही। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के टॉप-10 नेताओं में भी शामिल नहीं हैं। 39% अप्रूवल रेटिंग के साथ वे 12वें नंबर पर रहे। वहीं, 25वां यानी आखिरी स्थान जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को मिला। उनकी रेटिंग 16% रही।

इससे पहले फरवरी में 78% की अप्रूवल रेटिंग के साथ पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता रहे थे। मॉर्निंग कंसल्ट का यह सर्वे 30 जनवरी से 5 फरवरी के बीच जुटाए गए डेटा पर आधारित था। तब भी मेक्सिकी राष्ट्रपति आंद्रे मैनुअल लोपेज ओब्राडोर दूसरे स्थान पर रहे थे। उनकी रेटिंग 64% थी।

7 दिन के सर्वे से तय हुई अप्रूवल रेटिंग
ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग ट्रेकर वेबसाइट मॉर्निंग कंसल्ट के मुताबिक ये लिस्ट 8 से 14 जुलाई के बीच कलेक्ट किए डेटा पर आधारित है। हर देश के 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को सर्वे करने के बाद सात दिन के औसत से अप्रूवल रेटिंग तय होती है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति और कनाडा के PM की लोकप्रियता हुई कम
नई रेटिंग के मुताबिक जो बाइडेन 39% अप्रूवल रेटिंग के साथ 12वें नंबर पर रहे। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो 29% अप्रूवल रेटिंग के साथ 20वें स्थान पर और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ को 20% अप्रूवल रेटिंग के साथ लिस्ट में 22वें स्थान पर रहे हैं। इससे कहा जा सकता है कि इन तीन नेताओं की लोकप्रियता में गिरावट आ रही है।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 912

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *