दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

2029 में फिर मिलेगा NDA को बहुमत, प्रधानमंत्री भी नरेंद्र मोदी ही बनेंगे, विपक्षी गठबंधन को दी ये नसीहत

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ के मनीमाजरा में 24 घंटे जल आपूर्ति परियोजना का उद्घाटन किया। इस दौरान अमित शाह ने कई बड़े बयान दिए। शाह ने कहा कि- विपक्षी I.N.D.I.A ब्लॉक चाहे कुछ भी कर ले, 2029 लोकसभा चुनाव में NDA की ही सरकार बनेगी। नरेंद्र मोदी चौथी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने विपक्षी गठबंधन को नसीहत देते हुए कहा कि, विपक्ष एक बार फिर से खुद को विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रखे।

थोड़ी सफलता से चुनाव नहीं जीता जाता
चंडीगढ़ में वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट न्याय सेतु के उद्घाटन और स्मार्ट सिटी मिशन का शुभारंभ करते हुए गृह मंत्री ने कहा- विपक्ष को लगता है कि थोड़ी सफलता से वे चुनाव जीत गए हैं। उन्हें नहीं पता कि तीन चुनावों में कांग्रेस को जितनी सीटें मिलीं, भाजपा को इस चुनाव में उससे ज्यादा सीटें मिली हैं। विपक्ष अस्थिरता पैदा करना चाहता है। उन्हें विपक्ष में रहकर काम करने का तरीका सीखना चाहिए। उन्होंने कहा- विपक्ष के लोग बार-बार कहते हैं कि हमारी सरकार चलने वाली नहीं है। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार कार्यकाल भी पूरा करेगी और 2029 में भी आएगी।

देश के हर घर में पहुंचेगा स्वच्छ जल
शाह ने कहा- मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से स्मार्ट सिटी पर फोकस रहा है और चंडीगढ़ इस सूची में पहले स्थान पर है। अब तक एक लाख करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। देश के 74 फीसदी घरों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का मिशन पूरा हो चुका है। पानी से होने वाली बीमारियों में काफी कमी आई है।मोदी जी के तीसरे कार्यकाल के खत्म होने से पहले देश के हर घर में स्वच्छ जल पहुंचाने का काम पूरा हो जाएगा। न्याय सेतु परियोजना के महत्व पर कहा- इस क्षेत्र के लोगों के लिए 24/7 फिल्टर-साफ पानी की आपूर्ति की जाएगी।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 916

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *