दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

बांग्लादेशी PM के घर में घुसे प्रदर्शनकारी, इस्तीफा देकर देश से भागीं शेख हसीना, जानिए अब किसकी बनेगी सरकार?

खबर टीम इंडिया की।बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने आरक्षण विरोधी आंदोलन हिंसा होने के बाद पीएम शेख हसीना ने सोमवार 5 अगस्त को इस्तीफा दे दिया है। सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ढाका में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब सेना अंतरिम सरकार बनाएगी।

पीएम शेख हसीना ने छोड़ा आवास
वही,ढाका में हालात सामान्य स्थिति में नहीं हैं। सेना प्रमुख ने लोगों से शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम हालात काबू में ले आएंगे। भरोसा रखें।करीब 4 लाख लोग सड़कों पर हैं। राजधानी में जगह-जगह हिंसा और तोड़फोड़ हो रही है। हाल ही में पीएम शेख हसीना ने पीएम आवास छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री ढाका छोड़कर किसी सुरक्षित जगह शिफ्ट हो गई हैं। उनके साथ उनकी बहन रेहाना भी मौजूद हैं।

पीएम हसीना मिलिट्री हेलिकॉप्टर से आई भारत
वहीं, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हसीना मिलिट्री हेलिकॉप्टर से भारत पहुंच गई हैं। उनके पश्चिम बंगाल में होने की खबर है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सेना प्रमुख ने हसीना के देश छोड़ने पर कुछ नहीं कहा है।बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम अलो के मुताबिक कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच लड़ाईयां हुई हैं। इसमें 6 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने तंगेल और ढाका में एक प्रमुख हाईवे पर कब्जा कर लिया गया है।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *