दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

बांग्लादेश को लेकर संसद में होगी चर्चा, 3.30 बजे पड़ोसी देश पर बोलेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, बिलों पर हो रही चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी ।आज संसद के मानसून सत्र का मंगलवार को 12वां दिन है वही लोकसभा का प्रश्नकाल सामाप्त हो चुका है बिलों पर चर्चा हो रही है वहीं राज्यसभा में लोकसभा से पास होकर आए बिलों पर चर्चा चल रही है।विदेश मंत्री एस.जयशंकर दोपहर 3.30 बजे राज्यसभा में बांग्लादेश की स्थिति और भारत सरकार के स्टैंड पर बोलेंगे।
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि 2021 से जून 2024 के बीच पिछले तीन सालों में 181 CRPF कर्मियों ने आत्महत्या की। CRPF के कर्मियों ने आत्महत्याओं की रोकथाम और कर्मियों के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

 

जानें – I.N.D.I.A ब्लॉक का संसद के बाहर का प्रदर्शन
संसद का सत्र शुरू होने से पहले I.N.D.I.A ब्लॉक के सांसदों ने संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया। वह जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा को GST के दायरे से बाहर करने की मांग कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी वित्त मंत्री से यह मांग कर चुके हैं।

गृह राज्य मंत्री बोले
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया कि जम्मू-कश्मीर में 2019 से 29 जुलाई 2024 के बीच तीर्थयात्रियों पर 2 आतंकवादी हमले हुए। इनमें 14 तीर्थयात्री घायल हुए। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए श्री अमरनाथ यात्रा मार्गों, शिविरों, लंगर बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से निगरानी रखी गई है। यात्रा रूट की सुरक्षा सेना को दी जाती है।उन्होंने बताया कि 2010 के मुकाबले जून 2024 तक नक्सली हिंसा में काफी कमी आई है। 2010 में 1005 सुरक्षा कर्मियों और नागरिकों की मौत हुई थी, जो 86% कम होकर 2023 में 138 हुई।

 

संसद का 11वां दिन:
सत्र के 11वें दिन प्रश्नकाल में सहारा के निवेशकों के बकाया पैसों के मामले पर तीखी बहस हुई थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट हमें सुपरवाइज कर रहा है। हमारे ऊपर हाथ उठाने का कोई फायदा नहीं है।
उन्होंने कहा था कि सरकार निर्णय नहीं कर सकती। कोई सदस्य बाहर जाकर यह न बोले कि सरकार पैसे नहीं दे रही है। सरकार हाथ जोड़कर बुला रही है कि लोग कागजात के साथ आएं। हम पैसा देने के लिए तैयार हैं।

संसद का दसवां दिन: शिवराज सिंह बोले-
संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार (2 अगस्त) को दसवां दिन था। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यसभा में शकुनि, चौसर, चक्रव्यूह का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया था।
इस दौरान शिवराज ने कहा- कांग्रेस के DNA में किसान विरोध है। कांग्रेस की प्राथमिकताएं प्रारंभ से ही गलत रहीं। जवाहरलाल नेहरू 17 साल देश के प्रधानमंत्री रहे। तब देश को अमेरिका से आया सड़ा हुआ लाल गेहूं खाने को विवश होना पड़ता था। इंदिरा गांधी के समय किसानों से जबरन लेवी वसूली का काम होता था।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *