दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

हम भाग्यशाली हैं कि… शेख हसीना के भारत आने पर क्या बोलीं बीजेपी सांसद कंगना रनौत?

उमाकांत त्रिपाठी।बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया है. सोमवार देर रात वह विमान से गाजियाबाद स्थित एयरफोर्स के साथ हिंडन एयरबेस पहुंचीं. पीएम शेख हसीना के भारत वापस आने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और लोकसभा सांसद कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है.

कंगना रनौत सोशल मीडिया पर बोली
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति और पूर्व पीएम शेख हसीना के देश छोड़ भारत आने पर टिप्पणी की है. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि भारत हमारे आसपास के सभी इस्लामी गणराज्यों की मूल मातृभूमि है. हम इस बात से सम्मानित और खुशी महसूस कर रहे हैं कि बांग्लादेश की माननीय प्रधानमंत्री भारत में सुरक्षित महसूस करती हैं. मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद ने पोस्ट में आगे लिखाकहा कि मुस्लिम देशों में कोई भी सुरक्षित नहीं है, खुद मुसलमान भी नहीं. अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और ब्रिटेन में जो कुछ भी हो रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है.’ हम भाग्यशाली हैं कि हम राम राज्य में रह रहे हैं. जय श्री राम!”

जानिए शेख हसीना को क्यों देना पड़ा इस्तीफा?
शेख हसीना सरकार ने सिविल सेवा सर्विसेज में 1971 में आजादी की लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के रिश्तेदारों को आरक्षण देने का फैसला लिया था. इस फैसले के खिलाफ देश भर के युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद सरकार ने कुछ हद तक आरक्षण के फैसले को वापस ले लिया. लेकिन शांति बहाली के लिए शेख हसीना ने सेना को बहाल कर दिया, जिसके बाद कई जगहों से हिंसा की घटना सामने आने लगी. शेख हसीना के पीएम पद से इस्तीफा की मांग लगातार उठ रही थी.

Related Posts

1 of 814

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *