न्यूज़भारतहेडलाइंस

मां कुश्ती मुझसे जीत गई.. ओलंपिक से डिस्क्वालीफाइड होने के बाद क्या बोलीं विनेश फोगाट, किया बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पेरिस ओलंपिक में 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती फाइनल में अयोग्य घोषित होने के बाद विनेश फोगट ने बड़ा फैसला लिया है। आज सुबह उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर कुश्ती से संन्यास का ऐलान किया है। इस इमोशनल पोस्ट में उन्होंने अपनी मां के बारे में भी लिखा।

ट्वीट में फोगट ने क्या लिखा
भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने लिखा- मां कुश्ती मुझसे जीत गई, मैं हार गई। मुझे माफ़ कर दो, तुम्हारा सपना और मेरी हिम्मत टूट गई है। अब मुझमें और ताकत नहीं है। अलविदा कुश्ती 2001-2024। मैं हमेशा आप सभी की माफी के लिए कर्जदार रहूंगी। आपको बता दें कि फोगाट ने बुधवार को अयोग्य ठहराए जाने के बाद कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में भी अपील की है।

बेहर निराश हैं विनेश
आपको बता दें कि विनेश फोगट ने मंगलवार रात को सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मैन लोपेज़ को 5-0 से हराया था। वह गोल्ड मेडल के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट से भिड़ने वालीं थीं। बुधवार को वजन 100 ग्राम ज्यादा होने के चलते उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने फोगट के अयोग्य घोषित किए जाने पर बयान दिया। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा था कि- फोगट शारीरिक और हेल्थ के तौर पर ठीक हैं, लेकिन वे निराश हैं।

पीटी उषा ने क्या कहा
उषा ने कहा कि हमारा स्टाफ फोगट को अपना वजन कंट्रोल करने में मदद के लिए एक्टिव था। विनेश फोगट के अयोग्य घोषित किए जाने की खबर सुनने के बाद, मैं हैरान और निराश हूं। मैं यहां विनेश से मिलने आई थी। उधर भारतीय ओलंपिक दल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनशॉ पारदीवाला ने खुलासा किया कि फोगट ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले के बाद वजन सीमा 2.7 किलोग्राम से ज्यादा कम कर लिया था। उन्होंने 50 किलो वजन करने के लिए खाना और पानी पीना कम कर दिया और बहुत कोशिश की।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *