खबर इंडिया की। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान के स्टारडम का जलवा फिर पूरी दुनिया ने देखा। शाहरुख ने अपने शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है। उन्होंने स्विटरजलैंड के 77वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। करियर लेपर्ड से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय एक्टर बने। इस फेस्टिवल में शाहरुख की फिल्म देवदास भी दिखाई गई। साल 2002 में रिजली हुई इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था।

फेस्टिवल से कई तस्वीरें सामने आई है, इसमें शाहरुख खान फैंस को दीवाना बना रहे हैं। फेस्टविल में शाहरुख शानदार ब्लैक ब्लेज़र और मैचिंग ट्राउज़र पहने नजर आए। लंबे बालों ने उनके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना दिया। इस दौरान उन्होंने लोकार्नो शहर की भी जमकर तारीफ की। शाहरुख ने कहा कि- ये बहुत सुंदर, सांस्कृतिक और बेहद गर्म शहर है। ये शहर मुझे भारत में होने का अहसास कराता है।

सम्मानित होने पर क्या बोले शाहरुख
इस फेस्टिवल में सम्मानित होने के बाद शाहरुख खान ने कहा कि- मैं सच में मानता हूं कि सिनेमा हमारे युग का सबसे गहरा और प्रभावशाली मीडियम है। मेरी खुशनसीबी है कि, मुझे कई सालों तक इसका हिस्सा बनने का मौका मिला। अपने करियर और इस सफर ने मुझे कई सबक सिखाए हैं। कला और सिनेमा को केवल वही कहने की जरुरत है जो वह दिल से महसूस करता है, हम इसमें अपनी सच्चाई को बयां करता है। “मैं खलनायक रहा हूं, मैं चैंपियन रहा हूं, मैं सुपरहीरो रहा हूं, मैं जीरो रहा हूं और मैंने अपने हर किरदार को इंजॉय किया है।














