दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

कौन हैं वो कांग्रेस नेता जिनके निधन पर दुखी हुए पीएम मोदी, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पीएम ने ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि- नटवर सिंह ने अपनी कूटनीति और विदेश नीति से देश का डंका दुनिया में बजवाया था और
भारत को समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभाई थी

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर पीएम मोदी ने लिखा- “श्री नटवर सिंह जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने कूटनीति और विदेश नीति की दुनिया में समृद्ध योगदान दिया। वह अपनी बुद्धिमत्ता के साथ-साथ अपने बेहतरीन लेखन के लिए भी जाने जाते थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

93 साल की उम्र में हुआ निधन
पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता के नटवर सिंह का शनिवार रात 93 साल की उम्र में निधन हो गया था। लंबी बीमारी के बाद कल रात गुरुग्राम (हरियाणा) के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व विदेश मंत्री का अंतिम संस्कार कल 12 अगस्त को लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।

कांग्रेस नेता ने की पुष्टि
कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने नटवर सिंह के निधन की पुष्टि करते हुए एक्स पर पोस्ट किया। सुरजेवाला ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- “भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। आपको बता दें कि नटवर सिंह का कूटनीति और राजनीति में एक बहुत बड़ा नाम थे। यूपीए सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के मंत्रिमंडल में उन्होंने 2004 से 2005 तक विदेश मंत्री के तौर पर काम किया। साल 1984 में उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *