राज्य

विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजेगी कांग्रेस, हरियाणा CM बोले- पहलवानों के सहारे राजनीति करोगे तो…

उमाकांत त्रिपाठी।हरियाणा सीएम नायब सैनी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कुछ दिन पहले पहलवान विनेश फोगाट को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए।ये लोग झूठ का सहारा इसलिए ले रहे हैं, क्योंकि इनकी राजनीतिक दुकान बंद हो गई है। अब ये संविधान खत्म होने जैसी बात फैला रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। इनके पास अब जनता का समर्थन नहीं बचा है। इसलिए ये अब पहलवानों का सहारा ले रहे हैं। सीएम रविवार देर रात करनाल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे थे।

 

चंडीगढ़ जाते समय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की
आपको बता दें कि रविवार देर रात सीएम नायब सैनी पानीपत से चंडीगढ़ जाते समय करनाल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब 1 घंटे तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।

टिकट वितरण पर दिया जवाब
टिकट वितरण पर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि हर बार निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं की राय ली जाती है। उनकी राय से सही फीडबैक मिलता है और फिर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ते हैं। जिसका नाम कार्यकर्ता सुझाते हैं, उसे टिकट देकर मैदान में उतारा जाता है। करनाल विधानसभा से किसकी राय आई है, इस पर सीएम ने कहा कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता।

विपक्ष द्वारा घोषणाई सीएम कहने पर किया पलटवार
सीएम को विपक्ष द्वारा घोषणाई सीएम कहे जाने पर उन्होंने कहा कि विपक्ष ने कभी इस तरह के काम नहीं किए, इसलिए उन्हें हमारी घोषणाएं अलग लगती हैं। हम अपनी घोषणाओं को एक्ट बनाकर कैबिनेट से पास कर रहे हैं,कि वे कानूनी चुनौती से बच सकें।हमने 1.20 लाख युवाओं को सुरक्षित रोजगार देने का काम किया है, जबकि कांग्रेस के समय में भर्तियां पर्ची पर होती थीं और बाद में कोर्ट में चैलेंज हो जाती थी।

सरकार से बढ़ी लोगों की अपेक्षाएं- सीएम सैनी
हरियाणा में कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं, क्योंकि उन्हें भरोसा है कि बीजेपी में काम हो रहे हैं। फिरौती मांगने वाले गैंगों पर सख्त रुख अपनाते हुए सीएम ने कहा कि सरकार ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और प्रदेश का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 228

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *