खेलकूददिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस समारोह में गेस्ट बनकर पहुंचे ओलिंपिक प्लेयर्स, लाल किले पर वायुसेना ने बरसाए फूल, देखें खूबसूरत तस्वीरें

खबर इंडियाकी।आज देश के 78 वां स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन दिल्ली के लाल किला परिसर में आयोजित किया गया है। इस समारोह में हाल ही में संपन्न हुए पेरिस ओलिंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ी गेस्ट बनकर पहुंचे…

पीएम मोदी ने 11 वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा
इसके अलावा सरकार की तरफ से करीब 6 हजार से ज्यादा स्पेशल गेस्ट को भी आमंत्रित किया गया है। इनमें किसान, युवा, महिलाएं और आदिवासी शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ नीले नेहरू जैकेट और राजस्थान की लहरिया पगड़ी पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी सफेद कुर्ता पायजामा पहनकर कार्यक्रम स्थल पर नजर आए।पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 11वीं बार राष्ट्र ध्वज फहराया।हाल ही संपन्न पेरिस ओलिंपिक में शामिल हुए भारतीय खिलाड़ी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पहुंचे।

ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडल विजेता पर हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल
ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडल विजेता हॉकी टीम के गोलकीपर पी आर श्रीजेश, कप्तान हरमनप्रीत सिंह और डिफेंडर जर्मन प्रीत सिंह।लाल किले पर मौजूद दर्शक दीर्घा पर वायुसेना के हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए।मुख्य मंच के ठीक सामने सैकड़ों बच्चे विशेष पोजिशन में बैठे नजर आए।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 799

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *