बिहार

15 अगस्त पर बिहार सीएम का बड़ा ऐलान, नीतीश बोले- चुनाव से पहले 12 लाख नौकरी और 34 लाख रोजगार देंगे

उमाकांत त्रिपाठी। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम नीतीश ने बड़ा ऐलान किया है। बिहार सरकार 12 लाख नौकरी और 34 लाख रोजगार देगी। सीएम ने कहा कि हमने 2022 में 10 लाख नौकरी देने की बात कही थी, जिसमें से 5 लाख 16 हजार नौकरियां सरकार दे चुकी है। 2 लाख की प्रकिया पूरी की जा चुकी है। अब अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले सरकार 10 की जगह 12 लाख नौकरी देगी। 4 साल में 24 लाख रोजगार दिया है। अब और 10 लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।

सीएम नीतीश ने गांधी मैदान पर 18 वीं बार फहराया तिरंगा
सीएम नीतीश ने पटना के गांधी मैदान में तिंरगा फहराने के बाद ये घोषणा की है। उन्होंने 18वीं बार झंडा फहरा कर बिहार में सबसे ज्यादा बार तिंरगा फहराने का रिकॉड बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और लालू परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग अपनी पत्नी को ही सीएम बना देते हैं। परिवार से आगे बढ़ते ही नहीं, कभी पत्नी, कभी बेटा-बेटी के बारे में ही सोचते रह जाते हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मंच पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ-साथ विधानसभा स्पीकर नंद किशोर यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहें।
इधर, स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम खत्म होने तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदलाव किया गया है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। लालू प्रसाद यादव ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

लखनीबीघा गांव का होगा विकास
सीएम नीतीश कुमार ने लखनीबीघा गांव के विकास की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस गांव में विकास के कई कामों के लिए स्वीकृति दी गई है। सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिसके लिए 30 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। जीविका दीदी के लिए ग्राम संगठन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 15 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 10 लाख रुपए दिए गए हैं। जल जमाव से छुटकारा पाने के लिए नाला निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 50 लाख रुपए की लागत आएगी।

 

महादलित टोला पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
सरकार की ओर से ‘आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत इस साल सीएम 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने दानापुर थाना क्षेत्र के लखनीबीघा के महादलित टोले पहुंचे। उनके नेतृत्व में इस महादलित टोले के रामाशीष राम ने झंडोत्तोलन किया।

अलग-अलग विभाग से निकाली गईं 13 झांकियां
स्वतंत्रता दिवस समारोह में 13 झांकियां भी निकाली गईं. इन झांकियों के जरिए सरकार की विकास और लोक कल्याणकारी योजनाओं, समाज सुधार अभियान और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों को दिखाया गया है।

Related Posts

पीएम मोदी के बचपन पर बनी फिल्म देखेगी बिहार की जनता, बीजेपी ने तैयार किया खास प्लान

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। सभी…

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

1 of 21

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *