दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

1 सितंबर से 10 करोड़ लोगों को सदस्यता दिलाएगी बीजेपी, दिल्ली की बैठक में बन गया ये बड़ा प्लान

उमाकांत त्रिपाठी। शनिवार को दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। बैठक में बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई। पार्टी ने इस बार 1 सितंबर से ये अभियान शुरू करने वाली है। इस मिशन का टारगेट 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का है। पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस अभियान को जल्द ही ऑफिशियल करेंगे। सदस्यता अभियान के लिए मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 होगा।

4 घंटे चली बीजेपी की बैठक
गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में आयोजित यह बैठक करीब चार घंटे तक चली, जिसमें सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई और सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई।

प्रभारी हुए नियुक्त
भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को राजस्थान, मध्य प्रदेश, गोवा, दमन दीव और दादरा नगर हवेली के लिए सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, त्रिपुरा और ओडिशा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा को दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, लद्दाख और चंडीगढ़ में सदस्यता अभियान का काम देखेंगी। सूत्रों के औ डी पुरंदेश्वरी केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु के लिए जबकि अरविंद मेनन अंडमान और निकोबार, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और तेलंगाना के लिए। राजदीप रॉय- अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड। विजया रहाटकर- छत्तीसगढ़ और कर्नाटक। ऋतुराज सिन्हा उत्तर प्रदेश और गुजरात के सदस्यता अभियान प्रभारी होंगे, जबकि गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग उत्तराखंड और बिहार के प्रभारी होंगे।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 924

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *