न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

2050 तक और सत्ता में रहेगी बीजेपी, गृहमंत्री अमित शाह ने दिया बड़ा बयान, जानिए बीजेपी की बैठक में क्या हुआ?

उमाकांत त्रिपाठी।भाजपा मुख्यालय में शनिवार को पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष​​​​​​, महासचिव और प्रभारी पहुंचे थे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए।
बैठक में शाह ने कहा कि,35 साल तक BJP को कोई हिला नहीं सकता। BJP 25 साल तक सत्ता में रहेगी, क्योंकि पार्टी की जड़ें और संगठन दोनों बहुत मजबूत हैं। BJP जहां सत्ता में आती है, वहां से जाती नहीं और कांग्रेस जहां सत्ता में आती है, वहां फिर आती नहीं।

राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर हुई बैठक- सांसद संबित पात्रा
पार्टी प्रवक्ता सांसद संबित पात्रा ने बताया कि बैठक राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर थी। इसमें राष्ट्रीय टोली और प्रदेश टोलियों की घोषणा की गई। विनोद तावड़े को अभियान का संयोजक बनाया गया है। पार्टी का लक्ष्य 10 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सदस्यता अभियान दो चरणों में पूरा होगा। इसका पहला चरण 1 सितंबर से शुरू होगा। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, वे इस अभियान में शामिल नहीं हैं। वहां चुनाव के बाद अभियान चलाया जाएगा।

पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर हुई चर्चा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा चल रही है। जेपी नड्डा जून 2019 में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। इसके बाद 20 जनवरी 2020 को पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाए गए।
फरवरी 2024 में उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया था। लोकसभा चुनाव के बाद मोदी सरकार 3.0 में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया। भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का नियम है, इसलिए नड्‌डा का अध्यक्ष पद छोड़ना तय है।भाजपा अध्यक्ष को लेकर 2 विकल्पों पर चर्चा हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पार्टी अध्यक्ष को लेकर भाजपा और RSS नेताओं की बैठक हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, नए अध्यक्ष को लेकर दो बातों पर चर्चा हुई। पहला- जल्द ही कोई कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाए, उसे ही बाद में अध्यक्ष का जिम्मा मिले। दूसरा- महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड के विधानसभा चुनावों के बाद नए कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा हो।

Related Posts

1 of 814

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *