न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति मुर्मू ने ऐसे मनाया रक्षाबंधन, साध्वी ऋतंभरा ने रक्षा मंत्री को बांधी राखी

उमाकांत त्रिपाठी। आज पूरे देश में भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक राखी का त्यौहार मनाया जा रहा है। परम शक्ति पीठ और वात्सल्यग्राम की संस्थापक साध्वी ऋतंभरा ने सोमवार को दिल्ली में रक्षा बंधन के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को राखी बांधी। उधर कोलकाता में ट्रांसजेंडर समुदाय ने भी इस शुभ अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को राखी बांधी।

छात्राओं के साथ राजनाथ का रक्षाबंधन
इससे पहले, राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर राष्ट्रीय सैनिक संस्थान की उषा राणा और समविद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल की छात्राओं के साथ रक्षा बंधन मनाया। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रक्षा बंधन के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और सभी की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “भाई-बहन के बीच असीम प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास लाए और जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लाए।” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी भाई-बहन के बीच के बंधन को मनाने वाले इस त्योहार पर शुभकामनाएं दीं।

द्रौपदी मुर्मू ने भी दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। भाई-बहन के बीच प्रेम और आपसी विश्वास की भावना पर आधारित यह त्योहार सभी बहनों और बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना पैदा करता है।” रक्षाबंधन, जिसे आमतौर पर राखी के रूप में मनाया जाता है, भाई-बहन के बीच प्रेम और बंधन को समर्पित एक पारंपरिक हिंदू त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों के प्रति प्यार और देखभाल के प्रतीक के रूप में उपहार देते हैं। रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति में गहराई से निहित एक त्योहार है और सदियों से मनाया जाता रहा है। हिंदू धार्मिक ग्रंथों में बहनों द्वारा अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा के लिए राखी बांधने की घटनाओं का उल्लेख मिलता है।

Related Posts

1 of 814

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *