दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी की पौलेंड यात्रा: अब पौलेंड में होगी कबड्डी चैंपियनशिप, दोनों देशों के बीच संबंध होंगे बेहतर

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की। ये बैठक पौलेंड की राजधानी वारसॉ में हुई। बैठक से पहले वारसॉ के चांसलरी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पोलिश पीएम डोनाल्ड टस्क की मौजूद रहे।

विदेश मंत्रालय ने किया पोस्ट
विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- “भारत-पोलैंड साझेदारी में एक नया मील का पत्थर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वारसॉ में संघीय चांसलरी में पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उनका औपचारिक स्वागत किया। 45 सालों के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पोलैंड की यह यात्रा भारत-पोलैंड साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी।” मंत्रालय ने लिखा कि- पोलैंड की ये महत्वपूर्ण यात्रा नई दिल्ली और वारसॉ के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी,

दोनों देशों के बीच हुए कई समझौते
भारत और पोलैंड एक सामाजिक सुरक्षा समझौते पर सहमत हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच साझेदारी नई तकनीक और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में मजबूत हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि कबड्डी दोनों देशों के बीच संबंध के स्रोत के रूप में उभरी है क्योंकि पोलैंड इस साल पहली बार कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। पोलैंड के वारसॉ में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “नवाचार और युवा दोनों देशों के विकास को ऊर्जा देने जा रहे हैं। आज मैं आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया हूं। भारत और पोलैंड दोनों ने एक सामाजिक सुरक्षा समझौते पर सहमति जताई है, जिससे आप जैसे सभी को फायदा मिलने वाला है।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *