Uncategorizedदुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

भारत से जुडे़ स्मारकों को पीएम मोदी का नमन, 1000 पोलिश बच्चों को शरण देने वाले महाराज को पीएम ने ऐसे दी श्रद्धांजलि, देखें फोटोज

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पोलैंड में गुड महाराजा स्क्वायर सहित तीन स्मारक पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुड महाराजा को श्रद्धांजलि दी। यह स्क्वायर एक भारतीय महाराजा के नाम पर है, जिन्होंने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान पोलिश बच्चों को शरण दी थी। पीएम मोदी यहां से यूक्रेन जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पोलैंड की राजधानी में ‘गुड महाराजा स्क्वायर’ सहित तीन स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्होंने कहा कि मानवता और करुणा एक ‘न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण दुनिया’ के लिए महत्वपूर्ण आधार हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने वारसॉ में वलीवाडे-कोल्हापुर स्मारक और मोंटे कैसीनो की लड़ाई के स्मारक पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की। अपनी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में मोदी यहां पहुंचे जिसके बाद वह यूक्रेन भी जाएंगे। (सभी तस्वीरें- X/Narendramodi)
​भारतीय महाराज ने बच्चों को दी थी शरण

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मानवता और करुणा एक न्यायपूर्ण और शांतिपूर्ण विश्व की महत्वपूर्ण नींव है। वारसॉ में नवानगर के जाम साहब स्मारक में जाम साहब दिग्विजयसिंहजी रणजीतसिंहजी जडेजा के मानवीय योगदान पर प्रकाश डाला गया है, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के कारण बेघर हुए पोलिश बच्चों को आश्रय देने के साथ-साथ देखभाल भी सुनिश्चित की थी।’
​जाम साहब को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा, ‘जाम साहब को पोलैंड में डोबरी महाराजा के नाम से याद किया जाता है।’ उन्होंने स्मारक की तस्वीरें भी साझा कीं। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वारसॉ में डोबरी महाराजा स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नवानगर के जाम साहब दिग्विजयसिंहजी रणजीतसिंहजी जडेजा के उल्लेखनीय कृतज्ञतापूर्ण कार्य को सम्मानित किया।’

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *