न्यूज़भारतहेडलाइंस

एक बार फिर कांग्रेस के इरादे सामने आ गए.. उत्तराखंड सीएम धामी ने राहुल गांधी से पूछे ये तीखे सवाल

उमाकांत त्रिपाठी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन पर निशाना साधा है। धामी ने कहा कि- एनसी ने आतंकवाद और ‘जिहाद’ को बढ़ावा दिया है, और कांग्रेस के इरादे अब जनता के सामने स्पष्ट हो गए हैं।
दरअसल जम्मू कश्मीर में दो महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, इससे पहले एनसी और कांग्रेस ने गठबंधन किया है।
कांग्रेस समझौता करने वाली पार्टी
सीएम धामी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन करने के लिए कांग्रेस की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि- कांग्रेस ने सत्ता की चाह में देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता से बार-बार समझौता किया है। धामी ने आगे काह कि- “नेशनल कॉन्फ्रेंस ने लगातार तीन दशकों तक कश्मीर को पीछे धकेला है। इस पार्टी ने कश्मीर में अलगाववाद और विभाजनकारी ताकतों को बढ़ावा दिया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने आतंकवाद और जिहाद को बढ़ावा दिया है, कांग्रेस की मंशा जनता के सामने साफ हो गई है कि वह उनके साथ गठबंधन करके कश्मीर को हिंसा की आग में झोंकना चाहती है।
राहुल गांधी से पूछे तीखे सवाल
उत्तराखंड के सीएम ने सवाल पूछते हुए कहा कि- “क्या कांग्रेस कश्मीर के युवाओं के बदले पाकिस्तान से बात करके फिर से अलगाववाद को बढ़ावा देने का समर्थन करती है?” उत्तराखंड के सीएम ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी से पूछा कि क्या उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ ‘अलग झंडे’ के वादे का समर्थन करती है।
“क्या वे कश्मीर को आतंकवाद-अलगाववाद के युग में वापस धकेलना चाहते हैं? क्या कांग्रेस पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के पाकिस्तान के साथ व्यापार फिर से शुरू करने के फैसले से सहमत है?
क्या कांग्रेस नेशनल कॉन्फ्रेंस के ‘एलओसी व्यापार’ को फिर से शुरू करने के फैसले का समर्थन करती है, जो सीमा पार आतंकवाद और उसकी मशीनरी को बढ़ावा देगा?” उन्होंने कांग्रेस से अनुच्छेद 370 को फिर से लागू करने, अलगाववाद को बढ़ावा देने और दलितों, गुज्जरों और पहाड़ी समुदायों को आरक्षण से वंचित करने के नेशनल कॉन्फ्रेंस के एजेंडे पर उनके रुख के बारे में भी पूछा।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *