दिल्लीन्यूज़भारत

आज ही JMM छोड़ेंगे चंपाई सोरे, दिल्ली से रांची लौटकर करेंगे बड़ा ऐलान, इस दिन जॉइन करेंगे बीजेपी

उमाकांत त्रिपाठी। झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन आज ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) छोड़ सकते हैं। वे दोपहर 2 बजे दिल्ली से रांची लौटेंगे। चंपाई 30 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने कहा, ‘हमने क्या किया, नहीं किया इसका फैसला राज्य की जनता, महिला और युवा करेंगे।’

हिमंता ने किया ट्वीट
असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार रात सोशल मीडिया X पर लिखा- चंपाई सोरेन ने कुछ देर पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वे रांची में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में 25 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद चंपाई को जेड प्लस सुरक्षा दे दी गई है। झारखंड पहुंचने के बाद वे इसी सुरक्षा घेरे में रहेंगे।

बीजेपी में जाने का किया था ऐलान
मौजूदा CM हेमंत सोरेन जमीन घोटाला केस में जेल गए तो उन्होंने चंपाई को राज्य की जिम्मेदारी दी थी। 31 जनवरी को उन्होंने CM पद संभाला। चंपाई करीब 5 महीने तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। हेमंत जेल से बाहर आए तो चंपाई ने 3 जुलाई को इस्तीफा दिया था। 18 अगस्त को चंपाई ने एक चिट्ठी के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने CM पद से इस्तीफा लिए जाने के तरीके को आत्मसम्मान पर चोट बताया था।मंगलवार को चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया X पर BJP में शामिल होने का ऐलान किया।

झारखंड में मजबूत होगी बीजेपी
चंपाई सोरेन JMM के सीनियर लीडर हैं। झारखंड के कोल्हान इलाके में उन्हें कोल्हान टाइगर कहा जाता है। कोल्हान की 14 विधानसभा सीटों पर चंपाई का प्रभाव है। अभी JMM के पास ऐसा कोई नेता नहीं है, जो चंपाई की बराबरी कर सके। BJP चंपाई की मौजूदगी में कोल्हान की 14 विधानसभा सीटों पर तो अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है। चंपाई सोरेन ने 21 अगस्त को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया था।

Related Posts

1 of 791

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *