दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

लखनऊ में इमारत गिरने से हादसा: राष्ट्रपति मुर्मू ने पीड़ितों की मौत पर जताया शोक, जानें क्या बोलीं महामहिम?

उमाकांत त्रिपाठी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार शाम को तीन मंजिला इमारत गिरने से आठ लोगों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तीन मंजिला मेडिकल गोदाम गिरने आठ लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। घायलों को कृष्णा नगर इलाके के तीन अस्पतालों में भर्ती किया गया, इनमे से कुछ को छुट्टी दे दी गई है। राष्ट्रपति मुर्मू ने घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

राष्‍ट्रपति मुर्मू ने घायलों के ठीक होने की कामना
सोशल मीडिया पर मुर्मू ने कहा, “लखनऊ में इमारत गिरने से कई लोगों की मौत से मैं बहुत दुखी हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के जल्‍दी ठीक होने की प्रार्थना करती हूं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की है। लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अमित वर्मा ने कहा कि इमारत गिरने की घटना की जांच के लिए एक समिति बनाई जाएगी। वर्मा ने बताया, “एक समिति इमारत गिरने के पीछे के कारणों की जांच होगी। स्ट्रक्चरल इंजीनियर और विशेषज्ञ इसके गिरने की वजह बताएंगे।

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए आदेश
सीएम योगी ने अधिकारियों से घायलों के अच्‍छे इलाज और अस्पताल पहुंचाने को भी कहा है। सीएम ने घायलों के जल्‍दी स्वास्थ्य होने की प्रार्थना की है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि सीएम योगी लगातार स्थिति और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर सीएम आदित्यनाथ ने घटना में जान गंवाने वालों के लिए दुख जताया। उन्‍होंने कहा कि मृतकों के शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। साथ ही संबंधित अधिकारी एवं बचाव कार्य चलाने और घायलों को अच्‍छा इलाज कराने के आदेश दिए। उन्‍होंने कहा ”मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मृतकों को अपने श्री चरणों में जगह दें और घायलों को जल्‍दी स्‍वास्‍थ्‍य करें।”

 

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *