दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

हमारी सरकार ने तीन गुना बढ़ाया खेल बजट, ओसीए की 44वीं महासभा में क्या बोले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा?

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा रविवार को नई दिल्ली में एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) की 44वीं महासभा में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार के कामों को लेकर बात की। उन्होंने कहा की खेलों के विकास के लिए मोदी सरकार ने बेहतरीन विकास किया है।

8 हजार खिलाड़ियों को दे रहे ट्रेनिंग
बीजेपी अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि, हमारी सरकार ने खेल मंत्रालय का बजट इस बार तीन गुना बढ़ाया है। हमारी सरकार ओलंपिक पोडियम स्कीम लाई है, जिसके तहत विदेशी ट्रेनिंग, बेहतरीन उपकरण और खिलाड़ियों को कोचिंग मुहैया कराएगी। जेपी नड्डा ने बताया कि फिलहाल 34 खेलों के 8 हजार खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इसमें 5,000 लड़के और 3,000 लड़कियां शामिल हैं। उन्होंने ये भी बताया कि, खेलों के जरिए, हम न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं बल्कि इससे मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

2036 ओलंपिक की मेजबानी करेगा भारत
नड्डा ने 2036 ओलंपिक भारत में कराने का भी वादा किया। उन्होंने कहा की, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने की इच्छा जताई है। ओसीए हमारे इस प्रस्ताव पर विचार करेगा। हम ऐसे समय में हैं जब खेल की दुनिया तेजी से विकसित हो रही है। हमें खेलों के माध्यम से शांति और एकता का संदेश फैलाना चाहिए। आइए हम सब मिलकर एक नई दिशा में आगे बढ़ें, जहां खेलों की दुनिया और भी उज्जवल हो।” नड्डा ने शतरंज और तीरंदाजी को स्थायी उदाहरण बताते हुए भारत की प्राचीन खेल विरासत की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्राचीन भारत के ये खेल आज भी समय में मौजूद हैं और सरकार देश में खेलों की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है।

पीएम मोदी ने लगातार खेलों की बेहतरी की वकालत की है और सरकार ने इसका समर्थन करने के लिए कई कदम उठाए हैं।” उन्होंने भारत में अंतर्राष्ट्रीय अतिथियों का स्वागत किया और 25 सालों के बाद ओसीए महासभा को भारत लाने के लिए भारतीय खेल प्रशासक और पूर्व निशानेबाज रणधीर सिंह का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *