न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

मुझे भी आया था, पीएम बनने का ऑफर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा बयान, पढ़िए क्या बोले?

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को बताया कि एक बार एक नेता ने उन्हें पीएम पद के लिए समर्थन देने की पेशकश की थी। हालांकि गडकरी ने यह ऑफर ठुकरा दिया कि उनकी ऐसी कोई इच्छा नहीं है।नागपुर में एक पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में गडकरी ने कहा कि- मुझे एक घटना याद है। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा… उस व्यक्ति ने कहा था कि अगर आप पीएम बनते हैं, तो हम समर्थन करेंगे।गडकरी ने आगे कहा कि-मैंने उनसे पूछा कि आप मेरा समर्थन क्यों करेंगे और मुझे आपका समर्थन क्यों लेना चाहिए? पीएम बनना मेरे जीवन का लक्ष्य नहीं। मैं अपनी मान्यता और संगठन के प्रति वफादार हूं। मैं किसी भी पद के लिए समझौता नहीं करूंगा। मेरा निश्चय मेरे लिए सबसे अहम है।

उध्दव गडकरी से बोले-दिल्ली के सामने मत झुकिए
नितिन गडकरी भाजपा के सर्वमान्य नेता है। अगर विपक्ष के किसी बड़े नेता ने उनसे ऐसा कहा होगा तो मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है। जगजीवन राम ने 1977 में कांग्रेस से बगावत की थी। इसके बाद इंदिरा गांधी हार गई थीं। इस देश में अगर स्वतंत्र, लोकतंत्र और न्यायपालिका की स्वतंत्रता बनाए रखना है तो सत्ता में रहते हुए कुछ लोगो को त्याग करना पड़ता है। मार्च में उद्धव ठाकरे ने गडकरी को MVA से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था।इस साल मार्च में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दो बार महा विकास अघाड़ी (MVA) से इलेक्शन लड़ने का ऑफर दिया था। उद्धव ने गडकरी से कहा कि दिल्ली के सामने मत झुकिए।

बीजेपी में गडकरी का अपमान हो रहा है:उध्दव
उद्धव ने पहले 8 मार्च और फिर 13 मार्च को कहा कि- लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट में कृपाशंकर सिंह जैसे लोगों का नाम है, लेकिन महाराष्ट्र में जिसने भाजपा को मजबूत किया, उनका (गडकरी) नाम तक नहीं है।
उद्धव ने कहा कि गडकरी का भाजपा में अपमान हो रहा है। इसलिए वो हमारे गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) में शामिल हो जाएं। हम उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे। अगर हमारी सरकार सत्ता में आती है तो हम उन्हें मंत्री भी बनाएंगे।इस ऑफर के जवाब में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव की पार्टी का खुद बैंड बजा पड़ा है। उनका यह ऑफर बेहद हास्यास्पद है। यह ऑफर ऐसा है, जैसे गली के व्यक्ति ने अमेरिका का राष्ट्राध्यक्ष बनाने का ऑफर दिया हो।

जो मोदी से डरते हैं, मेरे कंधे पर बंदूक रखकर चलाते है:गडकरी
2 मार्च, 2024 को शाम करीब 6:30 बजे BJP ने 195 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की। इसमें PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत 34 सेंट्रल मिनिस्टर्स के नाम थे। BJP की टॉप लीडरशिप में शामिल रहे नितिन गडकरी का नाम लिस्ट से गायब था। चर्चा शुरू हो गई कि उनका टिकट कटने वाला है। गडकरी बोले-अच्छा काम करने वालों को सम्मान नहीं मिलता, खराब काम करने वालों को सजा नहीं मिलती।केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फरवरी में एक कार्यक्रम में कहा कि चाहे किसी भी पार्टी की सरकार बने, एक बात तय है कि जो अच्छा काम करता है उसे सम्मान नहीं मिलता और जो खराब काम करता है, उसे कभी सजा नहीं मिलती है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *