न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

चीफ जस्टिस के घर जाने को लेकर पीएम मोदी ने कही बड़ी बात, बोले- सत्ता के भूखों को परेशानी हुई

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के घर गणेश पूजन में शामिल हुए थे। इस पर विपक्ष के नेताओं ने सवाल उठाया था। पीएम ने मंगलवार को अपने 74वें जन्मदिन पर भुवनेश्वर में इसका जवाब दिया।पीएम मोदी ने कहा कि- गणेश पूजन में गया तो कांग्रेस के इकोसिस्टम के लोग भड़क उठे। बांटों और राज करो की नीति पर चलने वाले अंग्रेजों को गणेश उत्सव खटकता था। आज समाज को बांटने और तोड़ने में लगे सत्ता के भूखे लोगों को गणेश पूजा से परेशानी हो रही है।

पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन पर अपनी मां को भी याद किया। उन्होंने कहा, ‘आज आदिवासी परिवार के पीएम आवास पर गया था। हर साल जन्मदिन पर मां से आशीर्वाद लेने जाता था, वो मुझे गुड़ खिलाती थीं। आज मां नहीं हैं, लेकिन इस बार एक आदिवासी मां ने मुझे खीर खिलाई।पीएम सुबह 11 बजे भुवनेश्वर पहुंचे। यहां राज्यपाल रघुवर दास और मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भुवनेश्वर में सुभद्रा योजना शुरू की। साथ ही 800 करोड़ रुपए के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

मोदी की स्पीच की 3 बड़ी अहम बातें…

बांटों और राज करो की नीति पर: जब सत्ता की भूख में अंग्रेज देश को बांटने में लगे थे, तब बांटों और राज करो उनका हथियार बन गया ​था। तब लोकमान्य तिलक ने गणेश उत्सव के जरिए भारत की आत्मा को जगाया था। बांटों और राज करो की नीति पर चलने वाले अंग्रेजों की नजरों में उस समय भी गणेश उत्सव खटकता था, आज भी समाज को बांटने और तोड़ने में लगे सत्ता के भूखे लोगों को गणेश पूजा से परेशानी हो रही है।

महिला सशक्तिकरण पर: भारत में महिला सशक्तिकरण का एक और प्रतिबिंब है- प्रधानमंत्री आवास योजना। इस योजना के कारण अब छोटे से छोटे गांव में संपत्ति महिलाओं के नाम होने लगी है। कोई भी देश, कोई भी राज्य तभी आगे बढ़ता है, जब उसके विकास में उसकी आधी आबादी यानी हमारी नारी शक्ति की बराबर भागीदारी होती है। इसलिए महिलाओं का बढ़ता सामर्थ्य ओडिशा के विकास का मूल मंत्र होने वाला है।

सरकार के 100 दिन पर: आज सरकार के 100 दिन हुए हैं। इस दौरान गरीब, किसान और नौजवान के लिए बड़े-बड़े फैसले लिए गए हैं। हाल में ही धान किसानों, तिलहन और प्याज किसानों के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है। विदेशी तेल के आयात पर शुल्क बढ़ाया गया है, ताकि देश के किसानों से ज्यादा कीमत पर खरीद हो। इसके अलावा बासमती के निर्यात पर लगने वाला शुल्क घटाया गया है।

मोदी ने सुभ्रद्रा योजना लॉन्च की। यह एक वित्तीय सहायता योजना है, जिसका नाम भगवान जगन्नाथ और भगवान बलभद्र की बहन सुभद्रा के नाम पर रखा गया है। इस योजना के तहत राज्य सरकार 21-60 साल की महिलाओं को 2024-25 और 2028-29 के बीच 5 सालों के दौरान 50,000 रुपए देगी। हर साल 10,000 रुपए दो किस्तों में सीधे उनके खातों में जमा किए जाएंगे। इस योजना में 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को जोड़ने की उम्मीद है।

सुभद्रा योजना के बाद PM मोदी ने 10 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में आज फंड ट्रांसफर किए। साथ ही देशभर के 2,800 करोड़ रुपए के रेलवे प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास किया। उन्होंने 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।
मोदी ने 14 राज्यों के प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लगभग 10 लाख लाभार्थियों को मदद राशि की पहली किस्त भी जारी की। इसके अलावा उन्होंने पीएम आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के 26 लाख लाभार्थियों को उनके घरों की चाबियां सौंपी। मोदी ने प्रधानमंत्री आवास+2024 ऐप भी लॉन्च किया। साथ ही आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए ऑपरेशन गाइडलाइन भी लॉन्च की।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *