न्यूज़भारतहेडलाइंस

हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक पर क्या बोली कांग्रेस, सीएम नायब सैनी बोले- उनका झूठ नहीं चला

उमाकांत त्रिपाठी। हरियाणा में BJP तीसरी बार सरकार बनाती दिख रही है। राज्य में ऐसा करने वाली वह पहली पार्टी होगी। पार्टी को रुझानों में कुल 90 सीटों में से 9 पर बढ़त हासिल है। 39 सीटों पर जीत मिल चुकी है

उधर, कांग्रेस को 6 सीटों पर बढ़त हासिल है, 31 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा गढ़ी-सांपला सीट से जीत गए हैं।

अचानक बदले नतीजे
BJP की बढ़त के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम नायब सिंह सैनी को फोन किया और जीत पर बधाई दी। इस बीच खबर आ रही है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण दशहरा यानी 12 अक्टूबर को हो सकता है। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। रुझान आते ही कांग्रेस ने बढ़त बना ली थी और कुछ देर तक एक तरफा जीत की ओर थी। पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था। भाजपा कम होकर 17 सीटों पर आ गई थी।

फिर टक्कर में आई कांग्रेस
लेकिन 9:30 बजे भाजपा टक्कर में आई और दोनों पार्टियों में दो सीटों का अंतर रह गया। सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा भी आया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं। इसके बाद भाजपा 51 सीटों तक पहुंच गई। करीब 11 बजे से भाजपा की सीटें 47 से 51 के बीच बनी हुई हैं।

नतीजे चौंकाने वाले-कांग्रेस
हरियाणा में रिजल्ट के बीच कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। नेता जयराम रमेश ने कहा, ‘हरियाणा के नतीजे चौंकाने वाले हैं। हम ये नतीजे स्वीकार नहीं कर सकते। यहां लोकतंत्र की हार हुई है और बीजेपी के तंत्र की जीत हुई है। हम चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। सभी शिकायतों को इकठ्ठा करके आयोग के सामने रखेंगे।

ये नतीजे अस्वीकार्य- पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘हरियाणा के परिणाम पूरी तरह से अप्रत्याशित हैं। हम तो यहां तक कहेंगे कि ये अस्वीकार्य हैं। तीन जिलों हिसार, महेंद्रगढ़ और पानीपत से हमारे उम्मीदवार के बारे में लगातार शिकायतें आ रही हैं। लगातार शिकायतें आ रही हैं कि कैसे कुछ मशीनों की बैटरियां जो 99% चार्ज थीं, उनमें हमारा उम्मीदवार हारता हुआ दिख रहा है और जिन मशीनों को छुआ तक नहीं गया, जिनकी बैटरियां 60-70% चार्ज थीं, उनमें हमारा उम्मीदवार जीतता हुआ दिख रहा है।

 

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *