न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

इस दिन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी, पीएम मोदी समेत ये दिग्गज नेता होंगे शामिल!

उमाकांत त्रिपाठी।हरियाणा में मंगलवार (15 अक्टूबर) को हरियाणा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. पंचकूला सेक्टर 5 के परेड ग्राउंड में ये शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे.
शपथ ग्रहण समारोह के लिए परेड ग्राउंड में एक लाख लोगों के बैठने की योजना बनाई गई है. इस कार्यक्रम में देश के उद्योगपतियों और बड़ी हस्तियों को भी इस समारोह को आमंत्रित किया जाएगा.

ये नेता बन सकते हैं मंत्री
मंगलवार (15 अक्टूबर) को सीएम नायब सिंह सैनी के अलावा 12 नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. हरियाणा की नई नायब सिंह सैनी सरकार में अनिल विज, कृष्ण बेदी, कृष्णलाल पंवार, अरविंद शर्मा, कृष्ण मिड्डा, महिपाल ढांडा, मूलचंद शर्मा, लक्ष्मण यादव, राव नरबीर, सुनील सांगवान, बिपुल गोयल, तेजपाल तंवर को मंत्री बनाया जा सकता है.

नायब सिंह सैनी ने बीजेपी नेताओं से की थी मुलाकात
बता दें कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद हरियाणा में नई सरकार के प्रमुख के रूप में अपने संभावित शपथ ग्रहण से पहले नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेताओं से मुलाकात की थी. वहीं बीजेपी ने चुनावों के दौरान संकेत दिया था कि मार्च में मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल खट्टर की जगह लेने वाले और अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले सैनी अगर जीतते हैं तो शीर्ष पद के लिए वह पार्टी की पसंद होंगे.

जानें चुनाव में बीजेपी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
आपको बता दें कि- बीजेपी ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में 48 सीट हासिल की हैं इसके अलावा तीन निर्दलीय उम्मीदवों ने भी बीजेपी को समर्थन दे दिया है. वहीं कांग्रेस को 37 सीटें मिली हैं. इसके अलावा इस चुनाव में जेजेपी और आप का सफाया हो गया और इनेलो सिर्फ दो सीट जीतने में सफल रही.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *