क्रिकेटन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

डीएसपी बने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, तेलंगाना पुलिस में सभाला पद, जानें क्यों मिली इतनी अहम जिम्मेदारी?

खबर इंडिया की।टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शुक्रवार को तेलंगाना पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) का पद संभाल लिया है. सिराज को लेकर तेलंगाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी. लेकिन फिर इसे डिलीट भी कर दिया गया. सिराज ने पद संभालने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के प्रति आभार भी व्यक्त किया है. सिराज टीम इंडिया के लिए कई बड़े मौकों पर अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्हें इसी वजह से यह पद दिया गया है. टीम इंडिया की टी20 विश्व कप 2024 में जीत के बाद सिराज की भी तारीफ हुई थी.हलांकि-टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया की जीत के बाद सिराज को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया गया था. इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए सिराज को तेलंगाना पुलिस में डीएसपी का पद सौंपा गया है. उन्होंने पद की जिम्मेदारी भी संभाल ली है. हालांकि इसका उनके क्रिकेट करियर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. सिराज अभी भी टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.

 

सिराज को नौकरी के साथ घर बनाने के लिए दी गई जमीन
सिराज को नौकरी के साथ जमीन देने का वादा भी किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिराज को हैदराबाद में घर के लिए जमीन भी दी गई है. अहम बात यह है कि सिराज भारत की टी20 विश्व कप टी में तेलंगाना के इकलौते क्रिकेटर थे. वे भारतीय टीम का अहम हिस्सा भी थे. सिराज अभी भी टीम इंडिया के लिए धमाल मचा रहे हैं.

दमदार रहा है सिराज का करियर 
मोहम्मद सिराज का इंटरनेशनल करियर अभी तक शानदार रहा है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 29 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान 78 विकेट झटके हैं. सिराज का एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है. वे भारत के लिए 44 वनडे मैचों में 71 विकेट हासिल कर चुके हैं. सिराज ने 16 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं. इसमें 14 विकेट लिए हैं.

संघर्ष के दम पर आगे बढ़े सिराज 
सिराज के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है. इसके साथ ही मेहनत के दम पर आगे बढ़े. सिराज ने पहले डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा परफॉर्म किया. इसके बाद टीम इंडिया में जगह बनाई. वे आईपीएल में भी दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 928

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *