न्यूज़भारतहेडलाइंस

छत्तीसगढ़ को मिला एक और एयरपोर्ट, पीएम मोदी ने किया दरिमा एयरपोर्ट का उद्घाटन, 365 एकड़ में फैला है एयरपोर्ट

उमाकांत त्रिपाठी।छत्तीसगढ़ को आज एक और एयरपोर्ट मिल गया है। सरगुजा जिले के दरिमा एयरपोर्ट का PM नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वर्चुअल शुभारंभ किया। दरिमा से 19 सीटर और 72 सीटर हवाई सेवाएं प्रस्तावित हैं। पहली फ्लाइट में राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अन्य मंत्री रायपुर आएंगे। हालांकि नियमित उड़ान सेवा के लिए अभी तारीख तय नहीं है।सरगुजा संभाग मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर स्थित मां महामाया एयरपोर्ट को 80 करोड़ की लागत से बनाया गया है। हवाई सेवा से जुड़ने से सरगुजा संभाग के समस्त जिलों सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

 

जानिए-केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने क्या कहा
यह हम सबके लिए गौरव का पल है। छत्तीसगढ़ को केंद्र ने सड़क और वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी। आज एयरपोर्ट का शुभारंभ हो रहा है। डबल इंजन की सरकार लगातार प्रदेश का विकास कर रही है।

जानें-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नेक्या कहा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि-यह ऐतिहासिक क्षण है,8 दशक पुराना सपना पूरा हो रहा है। पीएम मोदी का सपना है कि हवाई चप्पल पहनने बाला भी हवाई यात्रा करें, पीएम का भी सपना पूरा हो रहा है। इससे व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

राज्यपाल रमेन डेका ने क्या कहा
राज्यपाल रमेन डेका ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि- यह कदम प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण होगा। यह बड़ी उपलब्धि है। संपर्क बढ़ेगा, कम्युनिकेशन तेज होगा तो विकास भी तेजी से होगा। यह आदिवासी इलाका है जहां एयरपोर्ट की शुरुआत हो रही। पीएम मोदी के संकल्प का ही यह हिस्सा है।

एयरपोर्ट में बोर्डिंग के लिए सुविधाएं है तैयार
उड़ान योजना के तहत फ्लाइंग बिग ने 19 सीटर विमान सेवा संचालित करने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा एलायंस एयर ने 72 सीटर विमान उतारकर ट्रायल पूरा कर लिया है। एलायंस एयर ने रायपुर-अंबिकापुर-वाराणसी रूट पर उड़ान संचालन में रुचि दिखाई है। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है।

 

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

1 of 790

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *