न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

रीवा को मिली एयरपोर्ट की सौगात: पीएम मोदी ने किया वर्चुअली लोकार्पण, CM ने किया बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस से रीवा एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण किया। इधर, रीवा एयरपोर्ट परिसर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम 999 रुपए में रीवा से भोपाल की हवाई यात्रा कराएंगे। भोपाल-रीवा के बीच नया फोरलेन भी बनेगा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, रीवा के प्रभारी मंत्री प्रह्लाद पटेल, सांसद जनार्दन मिश्र मंच पर मौजूद रहे।बनारस से वर्चुअली जुड़ने पर पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में हमारे देश मे सिर्फ 70 एयरपोर्ट थे, अब 150 से ज्यादा एयरपोर्ट हैं। पुराने एयरपोर्ट भी हम रिनोवेट कर रहे हैं।

मोदी बोले-

बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से अभी यहां हजारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इसमें देश और यूपी के विकास को नई ऊंचाई देने वाले प्रोजेक्ट हैं। आज यूपी-बिहार-पश्चिम बंगाल-एमपी और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग एयरपोर्ट का शुभारंभ भी हुआ है। इसमें बाबतपुरा एयरपोर्ट के अलावा आगरा और सहारनपुर का सारसावां एयरपोर्ट भी शामिल है।

 

रीवा में सीएम ने मंच से किया संबोधित
रीवा एयरपोर्ट परिसर में मंच बनाया गया। इससे सीएम डॉ. मोहन यादव ने सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान को लेकर हंसी-ठिठोली की। दरअसल, मंच से सांसद जनार्दन मिश्रा ने सीधी सांसद राजेश मिश्रा को रीवा सांसद कह दिया था। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों सांसद तो रहेंगे लेकिन, क्या मालूम दोनों आपस में एक्सचेंज करने का प्रोग्राम बना रहे हो। उन्होंने कहा- रीवा से मेरा भी एक रिश्ता है। रीवा मेरी ससुराल है, मेरी शादी 1993 में हुई थी। तब यहां आने-जाने में बहुत समस्या होती थी। ढंग की सड़क तक नहीं थी।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा- पहले पाकिस्तान के लोग हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे। फिर फुटबॉल खेलते थे। अब इस तरह की घटना करने की हिम्मत हमारी सरकार में उनकी नहीं है। हमारे जवान अभिनंदन को डर के चलते पाकिस्तान ने वापस किया।

रीवा को देंगे इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव की सौगात
हमारी सरकार ने मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है। मैंने उद्योगपतियों से आज ही मीटिंग की है। युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए 23 अक्टूबर को रीवा में इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मात्र 999 रुपए में लोगों को हवाई यात्रा कराएंगे।
अब गरीब आदमी भी हवाई सफर करेगा। उन्होंने कहा रीवा में राइस मिल कि संख्या काफी ज्यादा है। अगर कोई भी कठिनाई आ रही है तो उसे मैं दूर करूंगा। आने वाले समय में रीवा में माल वाहक वाणिज्यक विमान भी चलेगा।

अब हर कोई भारत से दोस्ती करना चाहता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में लोकसभा की सभी 29 सीट जीतने के रिकॉर्ड को अब कोई तोड़ नहीं सकता। आज पूरे विश्व के देश हमसे संबंधों को लगातार बेहतर बनाना चाहते हैं। रूस भी हमसे दोस्ती करना चाहता है और यूक्रेन भी हमसे दोस्ती करना चाहता है।
उन्होंने कहा कि-शोले फिल्म का डायलॉग याद आता है, जो फिल्म में धर्मेंद्र ने टंकी में चढ़कर कहा था। वो डायलॉग मुझे थोड़ा भूला रहा है। लेकिन, उसका निष्कर्ष इतना था कि अब किस-किस से दोस्ती करूं। हर कोई भारत से दोस्ती करना चाहता है।

डिप्टी सीएम बोले- रीवा और विंध्य के लिए आज का दिन ऐतिहासिक
मंच को डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि- मुख्यमंत्री ने बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। 20 अक्टूबर का दिन रीवा की आने वाली पीढ़ी याद रखेगी। रीवा और विंध्य के लिए आज का दिन ऐतिहासिक दिन है।वहीं डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि- रीवा में अपार संभावनाएं हैं। विंध्य में 3 नेशनल पार्क हैं। इसके साथ ही मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी है। सबसे अधिक सीमेंट यहां से एक्सपोर्ट होता है। पहले जब मैं उद्योगपतियों को रीवा में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित करता था तो वो धीरे से मुझसे पूछते थे कि रीवा में एयरपोर्ट है क्या।़

 

 

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

1 of 798

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *