उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने दी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, सीएम योगी-सीएम धामी ने ये कहा

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है, सीएम योगी ने उनकी लंबी उम्र की कामना की और उन्होंने पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं का प्रेरणा स्रोत बताया. उन्होंने कहा कि- अमित शाह ने अपने प्रतिबद्धता से देश के मान सम्मान को बढ़ाया है.

सीएम योगी अमित शाह को लेकर सोशल मीडिया पर बोले-
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘अनुशासन और कर्मठता के जीवंत प्रतीक, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, सहकार से समृद्धि के भाव को निरंतर चरितार्थ कर रहे लोकप्रिय जननेता माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! समृद्ध, सुरक्षित और सशक्त राष्ट्र के निर्माण हेतु आपकी प्रतिबद्धता ने माँ भारती को निरंतर गौरवभूषित किया है. प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना है.

सीएम धामी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. सीएम धामी ने अमित शाह के साथ अपनी तस्वीर शेयर की जिसमें वो उन्हें फूलों को गुलदस्ता देते नजर आ रहे हैं. इस के साथ उन्होंने एक्स पर उन्हें बधाई दी और लिखा- ‘प्रभावशाली प्रशासक, कर्मयोगी और दृढ़ व्यक्तित्व के धनी यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपके सशक्त नेतृत्व ने देश की आंतरिक सुरक्षा को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और कश्मीर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में आपका योगदान अतुलनीय है. आपके अथक प्रयासों ने सहकारिता आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा दी है, जिससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है. प्रभु बदरी विशाल से आपके सुदीर्घ, आरोग्यपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 923

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *