उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दीं और उन्हें एक मेहनती नेता बताया। पीएम मोदी ने उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें एक मेहनती नेता बताया है। वहीं, प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन भाजपा को मजबूत करने में समर्पित कर दिया है।
पार्टी के लिए जीवन समर्पित कर दिया-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,श्री- अमित शाह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। वह एक मेहनती नेता हैं, जिन्होंने अपना जीवन भाजपा को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने एक असाधारण प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत: शिवराज सिंह चौहान
अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, “मैं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। राष्ट्र के प्रति आपकी कड़ी मेहनत, समर्पण और संगठनात्मक कौशल एक है। हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए वो प्रेरणा का स्रोत हैं। देश के गृह मंत्री के रूप में राष्ट्रीय एवं आंतरिक सुरक्षा में आपका उल्लेखनीय योगदान अविस्मरणीय है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभकामनाएं दीं और कहा कि- आंतरिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अमित शाह की पहल ने भारत को विश्व स्तर पर मजबूत और शक्तिशाली बनाया है।
उन्होंने एक्स पर लिखा,”देश के लोकप्रिय राजनेता, कुशल संगठनकर्ता, यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भारत की आंतरिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में आपके कदमों ने देश को सशक्त एवं विश्व स्तर पर शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। ”
‘आपके नेतृत्व में भारत की आंतरिक सुरक्षा मजबूत’
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी और एक्स पर लिखा, देश के लोकप्रिय और सफल गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपके मजबूत नेतृत्व में भारत की आंतरिक सुरक्षा अभूतपूर्व रूप से मजबूत हुई है।
अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में हुआ था। उनका पूरा नाम अमित भाई अनिलचंद्र शाह है। गुजरात के मनसा में उन्होंने शिक्षा हासिल की। प्राथमिक शिक्षा पूरी होने के बाद अहमदाबाद चले गए।














