उमाकांत त्रिपाठी।रूस के कजान में BRICS का 16वीं समिट चल रही है। इसमें हिस्सा लेने के लिए PM नरेंद्र मोदी मंगलवार दोपहर कजान पहुंचे। PM मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच मंगलवार रात मुलाकात हुई। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, मोदी ने पुतिन को अगले साल वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का न्योता दिया।पुतिन ने BRICS देशों के नेताओं के लिए डिनर होस्ट किया। डिनर के दौरान पुतिन के साथ मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग म्यूजिकल कन्सर्ट का लुत्फ उठाते दिखे। इस दौरान बीच में पुतिन बैठे थे और दोनों तरफ कुर्सी पर PM मोदी और जिनपिंग थे।
आज पीएम मोदी करेंगे जिनपिंग से मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी आज जिनपिंग से शाम 4:40 बजे मुलाकात करेंगे। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव कम करने घोषणा के बाद दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। 2020 में गलवान झड़प के बाद रिश्तों में आए तनाव के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बाइलेटरल मीटिंग होगी।PM मोदी आज BRICS देशों की समिट में शामिल हो रहे हैं। ये समिट दो सेशन में हो रही है। PM क्लोज प्लेनरी (बंद कमरे) की मीटिंग शुरू हो गई है। यह डेढ़ घंटे तक चलेगी। इसके बाद सभी नेता ओपन प्लेनरी में शामिल होंगे। इससे पहले सभी नेता कजान एक्सपो सेंटर पहुंचे। यहां वे फोटो सेशन में शामिल हुए।ओपन प्लेनरी के बाद PM मोदी कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। समिट और द्विपक्षीय बातचीत पूरी होने के बाद पीएम आज ही भारत के लिए रवाना हो जाएंगे।
कजान एक्सपो सेंटर पहुंचे मोदी
मोदी कजान एक्सपो सेंटर पहुंच गए हैं। उनसे पहले ईरान के राष्ट्रपति पजशकियान, मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी भी पहुंचे। कुछ देर बाद ये नेता प्लेनरी सेशन (बंद कमरे) मीटिंग में शामिल होंगे।
न्यूक्लियर पावर प्लांट्स को लेकर बातचीत करेंगे पुतिन-एर्दोगन
रूस के राष्ट्रपति पुतिन और तुर्की के एर्दोगन BRICS समिट के बीच नए न्यूक्लिअर पावर प्लांट्स को लेकर बातचीत कर सकते हैं। रूस की न्यूज एजेंसी RIA के मुताबिक दोनों के बीच आज शाम मुलाकात होगी।
पुतिन से मिले पीएम मोदी
रूस दौरे के पहले दिन यानी मंगलवार, 22 अक्टूबर को PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेता एक-दूसरे से गले मिले।
पुतिन ने कहा,कि- हमारे संबंध इतने अच्छे हैं कि आप मेरी बात बिना ट्रांसलेटर (अनुवादक) के समझ जाते हैं।वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन जंग पर भारत के स्टैंड को कायम रखा। उन्होंने कहा, कि-हर समस्या का समाधान शांतिपूर्ण ढंग से हो। रूस-यूक्रेन जंग केवल बातचीत से रुकेगी। भारत संघर्ष के समाधान में हर मदद देने को तैयार है।
मोदी ने कहा कि-भारत का हर प्रयास मानवता के समर्थन में है। हम जल्द से जल्द शांति की बहाली चाहते हैं।
PM मोदी और पुतिन के बीच रक्षा, ईंधन और न्यूक्लियर प्रोजेक्ट में मदद को लेकर बात हुई है। उनके बीच कुडनुकुलम न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट में बची हुई 3 से 6 यूनिटों के निर्माण पर भी बात हुई है।
ईरानी राष्ट्रपति से मिले PM मोदी
इसके बाद मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से मुलाकात की। ईरान का राष्ट्रपति बनने के बाद पजशकियान की ये मोदी से पहली मुलाकात थी। दोनों नेताओं के बीच चाबहार पोर्ट और इंटरनेशनल नॉर्थ साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) को लेकर बात हुई। यह कनेक्टिविटी और बिजनेस के लिहाज से बहुत अहम है। दोनों नेताओं के बीच मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात को लेकर भी चर्चा हुई। मोदी ने वहां हो रहे संघर्ष को लेकर चिंता भी जताई।














