धर्म -अध्यात्म

पीएम मोदी ने उत्तरप्रदेश को दिया धनतेरस का तोहफा: पीएम बोले-500 साल बाद रामलला अयोध्या मंदिर में दिवाली मनाएंगे, :मेरठ में इन कामों का हुआ शिलान्यास

उमाकांत त्रिपाठी।पीएम मोदी ने कहा कि-500 साल बाद ऐसा मौका आया है कि अयोध्या के राम मंदिर में हजारों दीप जलाए जाएंगे। इस बार ऐसी दिवाली होगी, जैसे हमारे राम एक बार फिर अपने घर आए हैं।इस बार ये प्रतीक्षा 14 वर्षों के बाद नहीं, 500 वर्षों बाद पूरी हो रही है। आज पूरा देश धनतेरस और भगवान धनवंतरी की जयंती का पर्व मना रहा है। मैं आप सभी को धनतेरस और भगवान धनवंतरी की जयंती की बधाई देता हूं।

सीएम ने हॉस्पिटल का भूमि पूजन किया
इससे पहले प्रधानमंत्री ने मेरठ के कंकरखेड़ा के मार्शल पिच पर बनने वाले 100 बेड के ESI अस्पताल का वर्चुअली शिलान्यास किया। इस अवसर पर सीएम योगी कार्यक्रम में मौजूद थे। सीएम ने हॉस्पिटल का भूमि पूजन किया।मोदी ने कहा कि-जिस देश के नागरिक जितने स्वस्थ होंगे, उस देश के प्र​गति की गति भी तेज होगी। इस सोच के साथ अपने नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य नीति के 5 स्तंभ तय किए हैं

सौभाग्य और स्वास्थ्य का होगा उत्सव
मोदी ने कहा कि-धनतेरस के दिन सौभाग्य और स्वास्थ्य का ये उत्सव सिर्फ एक संयोग नहीं है। ये भारतीय संस्कृति के जीवनदर्शन का प्रतीक है। ऋषियों ने कहा है कि आरोग्य ही परम भाग्य और परम धन है। कहते ही हैं कि हेल्थ इज वेल्थ।प्राचीन चिंतन आज आयुर्वेद दिवस के रूप में पूरी दुनिया में छा रहा है। हम सबके लिए खुशी की बात है कि आज 150 से ज्यादा देशों में आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है। ये प्रमाण है, आयुर्वेद को लेकर बढ़ रहे वैश्विक आकर्षण का। ये प्रमाण है, नया भारत अपने प्राचीन अनुभवों से विश्व को कितना कुछ दे सकता है।

योगी बोले- दिल्ली एम्स से बात कर गाजियाबाद में एक यूनिट खोलेंगे
योगी ने कहा- आज यूपी में 2 एम्स हैं। मैंने दिल्ली एम्स से आग्रह किया कि हम जमीन देंगे, आप गाजियाबाद में अपनी एक यूनिट बना दीजिए, जिससे गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ और बुलंदशहर के लोगों को सुविधा मिल सके। इस पर सहमति बन रही है।योगी ने कहा कि- देश के अंदर सबसे ज्यादा गरीबों को आवास देने वाला राज्य यूपी बना है। 56 लाख से अधिक लोगों को आवास दिया जा चुका है। ये 2017 से पहले मात्र एक कल्पना थी। 2 करोड़ 62 लाख परिवारों को शौचालय दिया गया। 1.86 करोड़ परिवारों को उज्जवला कनेक्शन फ्री में दिया। राज्य सरकार दिवाली और होली में एक-एक फ्री सिलेंडर दे रही है।

Related Posts

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *