धर्म -अध्यात्मन्यूज़भारतहेडलाइंस

इस बार दो दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन.? जानें क्यों हो हो रहा ये कन्फ्यूजन, क्या है राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त

उमाकांत त्रिपाठी।Raksha bandhan 2025 Shubh Muhurat: भाई-बहन के अटूट रिश्‍ते का पर्व रक्षाबंधन सावन पूर्णिमा को मनाते हैं. चूंकि इस साल सावन पूर्णिमा 2 दिन पड़ रही है, ऐसे में कई लोगों के मन में संशय है कि रक्षाबंधन का पर्व भी 2 दिन मनाया जाएगा.

जानिए- रक्षाबंधन कब है?

वहीं यह भी उलझन है कि यदि रक्षाबंधन एक दिन मनाया जाएगा तो रक्षाबंधन मनाने की सही तारीख क्‍या है, 8 अगस्‍त या 9 अगस्‍त. ऐसे में रक्षाबंधन मनाने की सही तारीख जान लें.

जानें- रक्षाबंधन 2025 की तारीख

सावन पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 02.12 बजे से 9 अगस्त को दोपहर 01.24 बजे तक रहेगी. उदिया तिथि के चलते राखी का पर्व 9 अगस्त को मनाना ही शुभ रहेगा.


राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2025

आपको बता दें कि- रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया नहीं है, ऐसे में पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी. लेकिन इस बार रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 9 अगस्त को सुबह 05 बजकर 47 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 24 मिनट तक रहेगा.

साढ़े 7 घंटे का होगा  शुभ मुहूर्त

यानी रक्षाबंधन के दिन बहनों को भाई को राखी बांधने के लिए करीब साढ़े 7 घंटे का समय मिलेगा. इस समय में बहन पहले भगवान को राखी अर्पित करे और फिर भाई को विधिवत तरीके से राखी बांधें. इससे उनका रिश्‍ता मजबूत होगा और जीवन में सुख-समृद्धि भी बढ़ेगी.


रक्षाबंधन पर है  शुभ योग

इस साल रक्षाबंधन पर सौभाग्‍य और शुभ योग बन रहा है. साथ ही अशुभ भद्रा काल सूर्योदय से पहले ही समाप्‍त हो जाएगा. इससे इस साल का रक्षाबंधन का दिन विशेष शुभ रहेगा.

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *