धर्म -अध्यात्मन्यूज़भारतहेडलाइंस

दिवाली-छठ के लिए पीएम मोदी की खास अपील, मन की बात में देशवासियों से की दिल की बात, जानिए क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी।Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश को संबोधित किया है। उन्होंने शहीद भगत सिंह और गायिका लता मंगेशकर को भी याद किया। पीएवहीं पीएम मोदी ने लता मंगेशकर को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि- लता दीदी के गीतों में वो सब कुछ समाया है जो मानवीय भावनाओं को झकझोर देता है। वही,पीएम मोदी ने कहा कि- अमर शहीद भगत सिंह हर भारतवासी विशेषकर देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। उन्होंने भगत सिंह के अदम्य साहस का उल्लेख किया और कहा कि- देश के लिए फांसी के फंदे पर झूलने से पहले भगत सिंह जी ने अंग्रेजों को एक पत्र भी लिखा था।

 

पीएम मोदी ने छठ पूजा और दुर्गा पूजा का किया जिक्र
पीएम मोदी ने कहा कि- भारत सरकार छठ महापर्व को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल कराने के लिए कोशिश कर रही है। इससे दुनिया भर में लोग इसकी भव्यता और दिव्यता का अनुभव कर पाएंगे। साथ ही दुर्गा पूजा को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि कोलकाता की दुर्गा पूजा यूनेस्को की सूची का हिस्सा बन गई है। अगर हम अपने सांस्कृतिक आयोजनों को वैश्विक मान्यता देंगे, तो दुनिया भी इनके बारे में जानेगी और इनमें भाग लेने के लिए आगे आएगी।

Vocal For Local को खरीदारी का मंत्र बनाएं- पीएम मोदी
PM मोदी ने अपने संबोधन में देश के लोगों को खरीदारी में वोकल फॉर लोकल का मंत्र अपनाने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि- एक संकल्प लेकर आप अपने त्योहारों को और खास बना सकते हैं। अगर हम ठान लें कि इस बार त्योहार सिर्फ स्वदेशी चीजों से ही मनाएंगे, तो देखिएगा, हमारे उत्सव की रौनक कई गुना बढ़ जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि- ठान लीजिए, हमेशा के लिए जो देश में तैयार हुआ है, वही खरीदेंगे। जिसे देश के लोगों ने बनाया है, वही घर ले जाएंगे। जिसमें देश के किसी नागरिक की मेहनत है, उसी सामान का उपयोग करेंगे। जब हम ऐसा करते हैं, तो हम सिर्फ कोई सामान नहीं खरीदते, हम किसी परिवार की उम्मीद घर लाते हैं, किसी कारीगर की मेहनत को सम्मान देते हैं, किसी युवा उद्यमी के सपनों को पंख देते हैं।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 875

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *