दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

97 साल के हुए पूर्व पीएम लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, जानें क्या कहा

उमाकांत त्रिपाठी। भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। उन्हें भाजपा के कर्णधार के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने कंधों पर भाजपा को शून्य से सत्ता के शिखर तक पहुंचाया। आज भाजपा दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी है। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी है। पूर्व पीएम आज 97 साल के हो गए हैं।

ट्वीट में ये लिखा
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। यह वर्ष और भी विशेष है क्योंकि हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था”। पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत के सबसे प्रशंसित राजनेताओं में से एक, उन्होंने भारत के विकास को आगे बढ़ाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। उनकी बुद्धि तथा समृद्ध अंतर्दृष्टि के लिए उनका हमेशा सम्मान किया गया है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे कई वर्षों तक उनका मार्गदर्शन मिला। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

रथ यात्रा ने दिलाई पहचान
आडवाणी ने अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत भारतीय जनसंघ से की, जिसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में स्थापित किया था। उन्होंने जनसंघ के भीतर विभिन्न पदों पर काम किया और जनसंघ के नीतियों और विचारधाराओं को मजबूती से आगे बढ़ाया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना के समय वे पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक बने। आडवाणी की छवि एक दृढ़ विचारधारा वाले राजनेता की रही, जिन्होंने पार्टी के सिद्धांतों और विचारधाराओं से कभी समझौता नहीं किया। 1980 के दशक में जब राम जन्मभूमि आंदोलन ने जोर पकड़ा, तब आडवाणी ने उस आंदोलन का नेतृत्व किया। उनकी “रथ यात्रा” ने उन्हें राष्ट्रव्यापी पहचान दिलाई और भाजपा के लिए राजनीतिक समर्थन जुटाने में अहम भूमिका निभाई। बता दें कि इस यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी उनके सारथी थे।

 

 

 

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *