महाराष्ट्र

370 पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा- दुनिया की कोई भी ताकत 370 की वापसी नहीं करा सकती

उमाकांत त्रिपाठी।महाराष्ट्र के धुले में पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की गठबंधन सरकार पर बड़ा हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि- कांग्रेस कश्मीर में फिर से साजिश कर रही है. कांग्रेस कश्मीर को तोड़ना चाहती है. कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू कश्मीर में 370 वापसी चाहती है. पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर विधानसभा में जो कुछ हुआ आपने देखा.

विधानसभा में 370 की वापसी का प्रस्ताव हुआ पास
पीएम मोदी ने कहा कि- विधानसभा में 370 की वापसी का प्रस्ताव पास हुआ. विधानसबा के अंदर आर्टिकल 370 के समर्थन में बैनर लहराए गए. बीजेपी के विधायकों ने इसका विरोध किया है. बैनरों को विधानसभा के बाहर फेंक दिया गया. कांग्रेस जम्मू कश्मीर में बाबासाहेब का संविधान नहीं चाहती. कांग्रेस गठबंधन संविधान की झूठी किताब लहराता है.

कोई भी ताकत 370 की वापसी नहीं करा सकती
प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सिर्फ बाबासाहेब का संविधान चलेगा. कांग्रेस पाकिस्तान के एंजेडे को बढ़ावा देना बंद करे. कांग्रेस कश्मीर को लेकर अलगाववादियों की भाषा न बोले. पीएम मोदी ने कहा कि- आर्टिकल 370 हटाना 21वीं सदी का सबसे बड़ा फैसला था. कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे. दुनिया की कोई भी ताकत जम्मू कश्मीर में 370 की वापसी नहीं करा सकती.

4 पुश्तें भी आ जाएंगी तो भी 370 वापस नहीं होगा- शाह
वहीं, महाराष्ट्र के शिराला में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में 370 की बहाली को लेकर बड़ा बयान दिया. शाह ने कहा कि कांग्रेस जम्मू कश्मीर में 370 वापस लाना चाहती है. मैं कहता हूं कि 4 पुश्तें भी आ जाएंगी तो भी 370 वापस नहीं होगा.

Related Posts

पूरे महाराष्ट्र का आशीर्वाद महायुति के साथ, मुंबई की रैली में जमकर गरजे पीएम मोदी

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में गुरुवार को 3…

हनुमान चालीसा के मुद्दे पर हंगामा, सांसद नवनीत राणा के घर के बाहर शिवसेना का विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है और इसके बाद अमरावती…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *