न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

मिल गया पीएम मोदी का फोन नंबर, शिकायतें-सुझाव के लिए कभी कर सकते हैं कांटैक्ट, जानें क्या है नंबर?

उमाकांत त्रिपाठी।वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे तौर पर बात कर सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन नंबर से लेकर ईमेल आईडी तक सबकुछ सार्वजनिक है. ऐसे में अगर अपने प्रधानमंत्री से कुछ शिकायत या सलाह देना चाहते हैं तो उनके फोन नंबर पर संपर्क साध सकते हैं. आइये जानते हैं पीएम मोदी का फोन नंबर क्‍या है?.

जानें-पीएम मोदी से कैसे करें शिकायत?
पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शुमार हैं. पीएम मोदी की सोशल मीडिया पर अच्‍छी खासी फैन फॉलोइंग है. पीएम मोदी जहां भी जाते हैं उन्हें वहां देखने वालों की भीड़ लग जाती है. हर कोई उन्‍हें कुछ न कुछ सुझाव देना चाहता है. पीएम मोदी खुद एक्स पर अपने अकाउंट से 2673 लोगों को फॉलो करते हैं. इतना ही नहीं समय-समय पर लोगों के सवालों का जवाब भी देते हैं. इसके अलावा पीएम मोदी से संपर्क करने के लिए उनका फोन नंबर भी सार्वजनिक है.

जानिए-पीएम मोदी का फोन नंबर और पता
देश की संसद की आधिकारिक वेबसाइट Sansad.in पर पीएम मोदी से जुड़ी जानकारी दी गई है. इसमें पीएम मोदी का परमानेंट अड्रेस और फोन नंबर भी दिया है. यहां पीएम नरेंद्र मोदी का फोन नंबर भी सार्वजनिक किया हुआ है. पीएम मोदी का स्थाई पता- C-1 सोमेश्वर टेनामेंट, रानिप अहमदाबाद गुजरात है. पीएम मोदी के स्थाई पते का फोन नंबर – 8975462014, वर्तमान पता 7 लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली, 110011 और फोन नंबर (011) 23018939 (R), 23012312, 23017660 है. साथ ही उन्‍हें फैक्स नंबर (011) 23010233 (R), 23016857 (O) पर संपर्क साध सकते हैं.

Related Posts

1 of 814

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *