न्यूज़भारतमनोरंजनराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी के बाद अब अमित शाह भी हुए ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के मुरीद, गृहमंत्री ने तारीफ में कही ये बात

उमाकांत त्रिपाठी।विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ लगातार चर्चा में बनी हुई है. ये फिल्म 2002 के गोधरा कांड पर बेस्ड है जो भारतीय पॉलिटिक्स के सबसे विवादित मुद्दों में से एक है. विक्रांत ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में एक पत्रकार का किरदार निभा रहे हैं जो इस पूरी घटना का सच सामने लाना चाहता है.
शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी दमदार तरीके से आगे बढ़ रही है. अब इस फिल्म को भारत के गृह मंत्री अमित शाह से सपोर्ट मिला है. गृह मंत्री ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म की तारीफ की है.

अमित शाह ने की ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की तारीफ
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गृह मंत्री ने एक सोशल मीडिया यूजर का पोस्ट शेयर किया, जिसमें विक्रांत की फिल्म देखने की कई वजहें बताई गई हैं. सोमवार को ये पोस्ट शेयर करते हुए अमित शाह ने लिखा, ‘कोई फर्क नहीं पड़ता कि एक शक्तिशाली ईकोसिस्टम कितनी जोरदार कोशिश करता है, मगर ये सच को हमेशा के लिए नहीं छ‍िपाया जा सकता. साबरमती रिपोर्ट फिल्म इस ईकोसिस्टम को एक अतुलनीय साहस के साथ नकारती है और भविष्य को प्रभावित करने वाले इस एपिसोड का सच दिनदहाड़े सबके सामने लेकर आती है.

पीएम मोदी ने भी की थी तारीफ
रविवार को पीएम नमोदी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की तारीफ की थी. उन्होंने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसी यूजर का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, ‘बहुत बढ़िया कहा आपने. ये अच्छी बात है कि ये सच्चाई सामने आ रही है, और वो भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें. एक झूठी कहानी सीमित समय तक ही चल सकती है. आखिरकार, तथ्य हमेशा सामने आ ही जाते हैं.

600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है यह फिल्म
विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ ट्रेलर आने के बाद से ही चर्चा में थी. शुक्रवार को ये फिल्म करीब 600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई और पहले ही दिन से इसे दमदार शुरुआत मिली. पहले वीकेंड में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ दमदार तरीके से आगे बढ़ी है और इसने तीन दिन में 6.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जो विक्रांत की ही पिछली हिट ’12वीं फेल’ के बराबर है. अब प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मिली तारीफ के बाद ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को लेकर जनता में और भी चर्चा होगी. देखना ये है कि दमदार वीकेंड के बाद, सोमवार से वर्किंग डेज में आ चुकी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को पॉलिटिकल गलियारों से मिल रही तारीफ का कितना फायदा मिलता है.

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 923

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *