खबर इंडिया की।एकता कपूर को ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म बनाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृह मंत्री अमित शाह फिल्म की तारीफ करते हुए नजर आए हैं। पीएम मोदी ने फिल्म को लेकर कहा था कि- फेक नैरेटिव ज्यादा दिनों तक नहीं चलता। अच्छी बात यह है कि सच्चाई सामने आ रही है। वहीं अमित शाह ने लिखा था, इकोसिस्टम कितना भी मजबूत क्यों ना हो लेकिन सच को अंधेरे में बहुत देर तक नहीं रख सकता। पीएणमोदी और अमित शाह द्वारा की गई इस तारीफ के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उनका आभार व्यक्त किया है।
एकता कपूर ने पीएम मोदी और शाह को पोस्ट कर किया धन्यवाद
पीएम मोदी और अमित शाह दोनों ने ही फिल्म को लेकर ट्विटर पर अपनी राय व्यक्त की थी और फिल्म की तारीफ करते हुए दोनों नजर आए थे। अब उसके बाद एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर दोनों को धन्यवाद कहा है। एकता कपूर ने लिखा आदरणीय प्रधानमंत्री जी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पर आपकी सकारात्मक शब्दों के लिए धन्यवाद। इन शब्दों ने मेरा हौसला बढ़ाया। आपकी सराहना यह साबित करती है कि हम सही दिशा में जा रहे हैं। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद और साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी बनाई है।
इस फिल्म की वजह से विक्रांत मैसी को मिली थी धमकी
अमित शाह के लिए भी उन्होंने उनके पोस्ट की तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, आपके प्रेमपूर्ण शब्दों और सराहना के लिए हृदय से धन्यवाद और हाथ जोड़ने वाली इमोजी बनाई है। आपको बता दें कि- फिल्म को लेकर शुरुआती दौर में कुछ लोग आलोचना कर रहे थे। इतना ही नहीं विक्रांत मैसी ने अपने इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि फिल्म की वजह से उन्हें धमकी भी मिल रही है उसके बाद एकता कपूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह कहा था कि वह हिंदू की बेटी हैं, दूसरे धर्म का भी सम्मान करती हैं। लेकिन वह सच को सामने लाने के लिए वो डरेंगी नहीं।
अब तक 8 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है फिल्म
‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म की अगर बात करें तो इसे बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली है। फिल्म ने अब तक 8 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म गोधरा कांड पर आधारित है और गोधरा कांड के समय हुई पत्रकारिता पर फिल्म में सवाल उठाया गया है।














