न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

फिर चर्चा में स्वरा भास्कर: पहनावे को लेकर उठे थे सवाल अब एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को लगाई फटकार, जमकर भड़कीं

खबर इंडिया की।बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर कोपिछले कुछ दिनों से उनके पहनावे को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। अब इस मुद्दे पर स्वरा ने अपनी राय रखी है और ट्रोलर्स की फटकार भी लगाई है। दरअसल, पिछले कुछ हफ्तों से स्वरा भास्कर की फोटो मौलाना सज्जाद नोमानी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन फोटोज में स्वरा को सूट पहने और सिर पर दुपट्टा रखे देखा गया है।इन फोटोज के सामने आते ही स्वरा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। ट्रोलर्स ने उनके पहनावे पर तंज कसा और उन्हें ‘रूढ़िवादी’ कहकर मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

लोगों ने स्वरा को डबल स्टैंडर्ड का दिया टैग
कुछ लोगों ने स्वरा को डबल स्टैंडर्ड का भी टैग दिया। लोगों का कहना था कि- स्वरा ने ऐसे मौलाना से मुलाकात की, जिन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लेकर गलत बयान दिया था।
स्वरा अपने पति फहाद अहमद के साथ मौलाना नोमानी से मिलने उनके ऑफिस गई थीं। उनसे मिलने के बाद फहाद ने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जनाब हजरत मौलाना सज्जाद नौमानी साहब की खिदमत में हाजिर हुए और उन्होंने हमे खूब दुआओं से नवाजा।

लोग बोले- मुस्लिम से शादी के बाद बदला पहनावा
स्वरा भास्कर की इन फोटोज पर लोग कहने लगे कि- मुस्लिम से शादी करने के बाद उनकी लाइफ स्टाइल पूरी तरह बदल गई है। पहले वो कैसे रहती थीं और अब सिर पर दुपट्टा रखना शुरू कर दिया है।

स्वरा ने पोस्ट कर दिया जवाब
स्वरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शादी के बाद की कुछ फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे अहसास नहीं था कि शादी के बाद मेरे पहनावे और लाइफ स्टाइल को लेकर नेशनल लेवल की बहस छिड़ जाएगी। संघी कीड़ों को ज्यादा चारा देने के लिए शादी के बाद की मेरी कुछ और तस्वीरें भी हैं। मुझे खेद है कि फहाद अहमद एक रूढ़िवादी मुस्लिम पति के स्टीरियोटाइप में फिट नहीं बैठते।

 

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *