दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

जॉर्जटाउन में प्रवासी भारतीय के लिए पीएम मोदी का संबोधन, क्रिकेट हस्तियों से भी की मुलाकात

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिवसीय यात्रा के बाद गुयाना से भारत रवाना हो चुके हैं। इससे पहले उन्होंने गुयाना के जॉर्जटाउन में प्रवासी भारतीय लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कैरेबियाई देश में क्रिकेट जगत के दिग्गजों से भी मुलाकात की। तीन देशों के पांच दिवसीय दौरे के बाद पीएम मोदी दिल्ली रवाना हो चुके हैं।

गुयाना से दिल्ली रवाना हुए पीएम मोदी
गुयाना में कार्यक्रम के समापन के बाद पीएम मोदी ने कई और तस्वीरें भी साझा कीं। भारतीय समयानुसार 22 नवंबर तड़के करीब 5.18 बजे प्रधानमंत्री गुयाना से दिल्ली रवाना हुए। इसी के साथ पीएम मोदी का तीन देशों का पांच दिवसीय दौरा समाप्त हुआ। प्रधानमंत्री इस दौरे पर पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया भी गए। इसके बाद उन्होंने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन में भी भाग लिया। यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री गुयाना पहुंचे।

क्रिकेट के कारण भारत और गुयाना के सांस्कृतिक संबंध गहरे बने: पीएम
56 साल बाद बतौर भारतीय प्रधानमंत्री गुयाना दौरा करने वाले पहले पीएम मोदी ने यादगार कार्यक्रमों को सोशल मीडिया हैंडल से साझा भी किया। उन्होंने क्रिकेट जगत के दिग्गजों और उभरते सितारों से मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर लिखा, क्रिकेट के माध्यम से जुड़ाव! गुयाना के अग्रणी क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ सुखद बातचीत।’उन्होंने कहा कि- इस खेल के कारण हमारे देशों के बीच करीबी संबंध बने हैं। इस खेल ने हमारे सांस्कृतिक संबंधों को भी गहरा किया है।

गुयाना की संसद को संबोधित करना सम्मान की बात है-पीएम मोदी
दक्षिण अमेरिकी देश- गुयाना में रहने वाले भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,कि-मुझे गुयाना की संसद को संबोधित करने का सम्मान मिला। लोकतंत्र की जननी होने के नाते, मैंने कैरेबियाई क्षेत्र के सबसे जीवंत लोकतंत्रों में से एक के साथ आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस किया। हमारा साझा इतिहास है जो हमें एक साथ बांधता है। औपनिवेशिक शासन के खिलाफ साझा संघर्ष, लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए प्यार और विविधता के लिए सम्मान। हमारा साझा भविष्य है जिसे हम बनाना चाहते हैं।’

गुयाना में बोले पीएम मोदी- पीएम के रूप में इस बहु-जल भूमि पर वापस आया
प्रधानमंत्री पद संभालने से पहले की अपनी गुयाना यात्रा को यादगार बताते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘दो दशक पहले आपके अद्भुत देश की यात्रा की मेरी यादें बहुत अच्छी हैं। उस समय मेरे पास कोई आधिकारिक पद नहीं था, मैं एक यात्री के रूप में, जिज्ञासा से भरा हुआ गुयाना आया था। अब मैं भारत के प्रधानमंत्री के रूप में इस बहु-जल भूमि पर वापस आया हूं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *