Uncategorized

आज मसूरी पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह, एलबीएस एकेडमी के कार्यक्रम में होंगे शामिल, जडानें पूरा शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे. गृहमंत्री का ये दौरा सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
गृहमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है. मसूरी पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हेलीपैड से लेकर अकादमी तक हर एक बिंदु पर तैनात हैं. शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि पूरे रूट पर पुलिस, बीएसएफ, सीआरपीएफ और एसपीजी जैसे सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.

शाह की सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
सुरक्षा के लिहाज से जितने भी घर और होटल गृहमंत्री के मार्ग के आसपास हैं उनकी छतों पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे. इसके अलावा स्थानीय अस्पताल में इमरजेंसी सुविधाएं भी सक्रिय कर दी गई हैं ताकि किसी अप्रत्याशित स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके.

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने फ्लीट रिहर्सल और सुरक्षा जांच का जायजा लिया
बुधवार को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने फ्लीट रिहर्सल करते हुए पूरे रूट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. फ्लीट रिहर्सल के दौरान सभी सुरक्षा बलों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को सुनिश्चित किया. शहर के महत्वपूर्ण स्थलों, हेलीपैड, और कार्यक्रम स्थल के आसपास कड़ी निगरानी रखी जा रही है. ड्रोन कैमरों के जरिए भी सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है.

जानिए- शाह के कार्यक्रम का समय और एजेंडा
गृहमंत्री शाह दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मसूरी के हेलीपैड पर पहुंचेंगे. वहां से वे सीधे एलबीएस अकादमी जाएंगे. गृहमंत्री का कार्यक्रम तीन घंटे से ज्यादा समय तक चलेगा और वे दोपहर 12:30 बजे से लेकर दोपहर 3:55 बजे तक अकादमी में रहेंगे. कार्यक्रम के दौरान वे प्रशासनिक अधिकारियों और ट्रेनी के साथ बातचीत करेंगे. इस दौरान देश की वर्तमान प्रशासनिक चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा होने की संभावना है.

शाह के आगमान को लेकर स्थानीय प्रशासन हुआ सतर्क
मसूरी में गृहमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सुरक्षा प्रबंधों के अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं. शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है ताकि आम जनता को कम से कम असुविधा हो.

शाह का मसूरी का दौरा होगा अहम
गृहमंत्री का ये दौरा मसूरी और उत्तराखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि गृहमंत्री का यह दौरा प्रशासनिक अधिकारियों और प्रशिक्षुओं के लिए प्रेरणादायक होगा. इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को भी परखा जाएगा. गृहमंत्री के दौरे को लेकर मसूरी में उत्साह और सतर्कता दोनों का माहौल है. प्रशासन और सुरक्षा बलों की तत्परता से ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि दौरा बिना किसी अवरोध के पूरा हो सके.

 

Related Posts

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

अपनी दुल्हनिया संग पीएम मोदी से मिलने पहुंचे नीरज चोपड़ा, बताया किस बारे में हुई बातचीत

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आज सुबह 7, लोक कल्याण मार्ग पर…

दिल्ली हाईकोर्ट में वकील का झूठा दावा – जज सौरभ बनर्जी ने लगाई कड़ी फटकार, जानें क्या है मामला?

उमाकांत त्रिपाठी । दिल्ली उच्च न्यायालय में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *