न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी के पीछे चल रही महिला SPG कमांडो की तस्वीर वायरल, जानें क्या है इस फोटो का सच?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीछे एक महिला एसपीजी कमांडो की फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो को लेकर लोग अलग-अलग ट्वीट कर रहे हैं। सूत्रों ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक एसपीजी में महिलाएं कोई पहली बार नहीं आई है। एसपीजी में महिला को पहले से ही सुरक्षा में रखा जाता रहा है। सूत्रों के मुताबिक शुरुआती दौर में एसपीजी में महिलाओं को एडवांस्ड डेप्लॉयमेंट के लिए रखा जाता था। यह तस्वीर जो वायरल हो रही है इसके बारे में जानकारी मिली है कि यह पार्लियामेंट के अंदर की तस्वीर है। पार्लियामेंट में एसपीजी की महिलाओं को तैनात किया जाता हैं।

जानिए-महिला SPG कमांडो की क्या-क्या जिम्मेदारियां हैं?
1.एडवांस्ड डेप्लॉयमेंट के तौर पर SPG की ये महिलाएं किसी महिला गेस्ट की फ्रिस्किंग के लिए गेट पर तैनात होती हैं।

2.इसके साथ ही यह एसपीजी की महिलाएं पार्लियामेंट में पहले से ही प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर आने जाने वालों पर नजर रखती हैं या फिर कोई महिला गेस्ट जब पीएम से मिलने आती हैं तो उनकी निगरानी, फ्रिस्किंग और PM तक गेस्ट को पहुंचाने के लिए रखा जाता है।

3.सूत्रों ने यह भी बताया कि अभी क्लोज प्रोटेक्शन टीम यानी (CPT) के लिए महिला कमांडो डिप्लॉयमेंट 2015 के बाद से किया जाने लगा है।

4.यही नहीं जब प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर जाते हैं तो उस दौरान भी महिला एसपीजी कमांडो को विदेश भी भेजा जाता है जो वहां एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (ASL) के लिए काम करती हैं।

5.इसके साथ ही वहां पर वह एडवांस्ड डेप्लॉयमेंट के तौर पर जाकर सुरक्षा के तमाम पहलुओं पर अधिकारियों की मदद करती हैं।

6.सूत्रों के मुताबिक, इस समय SPG में करीब 100 के आसपास महिला कमांडो हैं जो क्लोज प्रोटेक्शन में तो रहती ही हैं, इसके साथ ही एडवांस सिक्योरिटी लाइजन में भी इनको तैनात किया जाता है।

जानिए-कब हुई SPG की स्थापना?
विशेष सुरक्षा समूह (SPG) की स्थापना 1985 में प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके तत्काल परिवार के सदस्यों को निकट सुरक्षा कवर प्रदान करने के इरादे से की गई थी। SPG अधिकारियों में उच्च नेतृत्व गुण, व्यावसायिकता, निकट सुरक्षा का ज्ञान और आगे बढ़कर नेतृत्व करने की संस्कृति होती है। SPG ने न केवल अपने काम में, बल्कि IB और राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस बलों के सहयोग से समग्र सुरक्षा व्यवस्था में भी अभिनव तरीकों को अपनाकर इसे हासिल करने का प्रयास किया है। अपने अधिकारियों के उच्च नेतृत्व गुणों, व्यावसायिकता और ज्ञान के कारण ही SPG अपने सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों के लिए विफलता-रहित और त्रुटि-रहित सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *