महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में शपथग्रहण के दौरान दिखा दिलचस्प नजारा, प्रोटोकॉल का पालन कर रहे थे फडणवीस, तब पीएम मोदी इस वजह से टोका!

उमाकांत त्रिपाठी।देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार शाम को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जिसके बाद शीर्ष पद को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच लगभग दो सप्ताह तक चली खींचतान और सस्पेंस खत्म हो गया. शिवसेना चीफ एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार, जिनकी पिछले महीने के चुनाव में शानदार वापसी ने महायुति गठबंधन को प्रचंड जीत दिलाई, ने उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

पीएम मोदी ने फडणवीस को दी सीएम बनने की बधाई
फडणवीस के शपथग्रहण के दौरान मंच पर एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला. दरअसल, फडणवीस सीएम पद की शपथ लेने के बाद पेपर साइन करने के लिए दूसरी तरफ गए. वहां जब उन्होंने औपचारिकता पूरी कर दी, तब राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने फडणवीस को सीएम बनने की बधाई देते हुए उन्हें फूलों का गुलदस्ता सौंपा.इसके बाद देवेंद्र फडणवीस प्रोटोकॉल के तहत आगे बढ़ने लगे, तभी वहां मंच के बीच में खड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें टोका, जिसके बाद उन्होंने पीएम मोदी से हाथ मिलाए. पीएम मोदी ने भी उन्हें सीएम बनने की मुबारकबाद दी और आशीर्वाद दिया, फिर फडणवीस आगे बढ़ गए.

फडणवीस ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के करीब दो सप्ताह बाद आजाद मैदान पर हो रहे शपथग्रहण समारोह में भाजपा नीत महायुति के हजारों समर्थक भी मौजूद थे. नागपुर दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित फडणवीस (54) तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं. राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने फडणवीस, शिंदे और पवार को पद की शपथ दिलाई.भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने पहले कहा था कि- मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले शपथ लेंगे. महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भाजपा ने 132 सीटें जीतीं, जिससे फडणवीस मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार बनकर उभरे. महायुति के घटक दलों- भाजपा, शिवसेना और राकांपा के पास विधानसभा में कुल मिलाकर 230 सीटें हैं.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

जब पीएम मोदी ने की RSS की जमकर तारीफ, कहा- संघ की वजह से मैं मराठी सीख पाया, पढ़ें पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

1 of 16

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *