महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के शपथग्रहण में छाई पीएम मोदी-फडणवीस की जैकेट, दोनों नेताओं की मैचिंग ने खींचा सबका ध्यान

उमाकांत त्रिपाठी।देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई बड़े राजनेता शामिल हुए, तो सचिन तेंदुलकर, सलमान खान और शाहरुख खान सहित कई सितारों ने भी शिरकत की। जहां हर कोई फडणवीस के लिए खुश नजर आया, तो पीएम मोदी के साथ उनकी मैचिंग ने भी सबका ध्यान खींच लिया।फडणवीस अपनी मां से तिलक लगवाकर घर से मुख्यमंत्री की शपथ लेने के निकलने, तो इसके बाद मैदान में पहुंचने से पहले सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा के दर जा पहुंचे। यहां उनका हमेशा की तरह सादा सिंपल सा रूप देखने को मिला, तो उनका अंदाज कुछ हद तक पीएम के स्टाइल जैसा लगा। तो, आइए उनके लुक पर नजर डालते हैं।

 

नहीं बदला फडणवीस का अंदाज
जहां ज्यादातर राजनेता अक्सर कुर्ते के साथ पजामा और नेहरू जैकेट पहने नजर आते हैं, तो फडणवीस का अंदाज कुछ अलग है। सालों पहले वह भी कुर्ते में दिखाई दे जाते थे, लेकिन अब वह स्ट्रैट फिट ट्राउजर, शर्ट और जैकेट पहने ही दिखते हैं। जैसा कि शपथ ग्रहण के दौरान भी देखने को मिला। उनके लुक में इस खास दिन पर भी कोई ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला।

जानें-कुछ ऐसा है महाराष्ट्र के सीएम का लुक
सीएम की शपथ लेने के लिए फडणवीस वाइट शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर पहनकर आए। जिसे उन्होंने पिंक कलर की नेहरू जैकेट के साथ स्टाइल किया। बंदगले वाली ये जैकेट उनके ब्लैक एंड वाइट लुक के साथ बढ़िया लगी, तो पीएम मोदी के आते ही दोनों के अंदाज में समानता दिखी।

कुर्ता- पजामा में नजर  आए पीएम मोदी
पीएम ने जैसे ही आजाद मैदान के स्टेज पर एंट्री ली, सब उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम करने लगे। यहां वह हमेशा की तरह सिंपल से सफेद कुर्ते में नजर आए। जिसके साथ उन्होंने मैचिंग पजामा पहना, तो ब्लैक कलर की जैकेट पेयर की। जिसमें उनका देसी लुक बढ़िया लगा, तो जैकेट की वजह से उनका और फडणवीस का लुक एक जैसी वाइब्स दे गया। दोनों अक्सर ही इसी तरह की जैकेट में नजर आते हैं। जिस वजह से ये उनके लुक में खास भी है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

जब पीएम मोदी ने की RSS की जमकर तारीफ, कहा- संघ की वजह से मैं मराठी सीख पाया, पढ़ें पूरा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

1 of 16

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *