न्यूज़महाराष्ट्र

क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा उलटफेर, मिल रहे हैं संकेत

महाराष्ट्र की सियासत में कई ऐसे संकेत मिल रहे हैं। जो बड़े उलफेर का इशारा कर रहे हैं।. अमित शाह के अचानक एक्टिव होने से महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है।. चर्चाओं के बाजार में खबर तैर रही है कि फणनवीस की फिर ताजपोशी होने वाली है।. और सीएम की कुर्सी एकनाथ शिंदे से छिनने वाली है। हम हवा में ये बातें नहीं कर रहे रहे। पिछले पांच महीने में पांच बार ऐसे संकेत मिलें हैं जो ये बताते हैं कि महाराष्ट्र में सबकुछ ठीक नहीं हैं।

पहला संकेत।. कर्नाटक से सीमा विवाद के बीच शाह ने शिंदे और फणनवीस को दिल्ली दरबार में तलब कर लिया।. कहा जा रहा है कि शिंदे अगर सीमा विवाद सुलझाने में नाकाम रहे तो शाह खेल कर देंगे। इस बैठक में दोनों नेताओं से अमित शाह बात करेंगे और जो इस विवाद को सुलझाने में कामयाब होगा उसे ही महाराष्ट्र की गद्दी मिलेगी। हो सकता है कि शाह दिल्ली में बैठक के बाद ही शिंदे को अल्टीमेटम दे दें। वैसे भी बीजेपी अगले चुनाव से पहले अपना सीएम बिठाना चाहेगी।. अगर शिंदे का गेम कमजोर नजर आया तो शाह जरूर खेल कर देंगे।

अब आपको दूसरा संकेत बता रहे हैं। जो कहता है कि महाराष्ट्र में खेल होने वाला है। सिर्फ 4 दिन पहले की बात है। अमित शाह ने महाराष्ट्र बीजेपी के सांसदों को तलब किया था। सभी सांसद शाह की इस बैठक में शामिल हुए थे। बाहर खबर आई थी कि सिस्टाचार भेंट है।. लेकिन अंदरखाने खबरें निकली कि शाह सांसदों का मन टटोल रहे थे। और उन्हें किसी भी बदलाव  के लिए तैयार रहने का संदेश दिया था,,, हालांकि ये खबरें सूत्रों के हवाले से थे। वैसे भी शाह का प्लान कभी वक्त से पहले बाहर नहीं आता।

अब आपको महाराष्ट्र में उलटफेर का तीसरा संकेत बताते हैं। चंद दिन पहले कर्नाटक के सीएम और शिंदे के बीच मुलाकात हुई थी। ये मुलाकात एक एयरपोर्ट पर हुई। कहा तो ये जा रहा था कि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात सीमा विवाद को लेकर हुई.,। लेकिन जिस तरह फणनवीस पूरी बैठक में मौजूद रहे। फिर फणनवीस कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई से अकेले भी उसी कमरे में मिले। दोनों नेताओं की इस मुलाकात को लेकर खूब चर्चा हुई,। इस बैठक के बाद कर्नाटक सीएम ने शाह से भी मुलाकात की और उन्हें गुप्त संदेश किया।

महाराष्ट्र की पावर पॉलिटिक्स में फणनवीस के एक्टिव होने का चौथा संकेत भी जान लीजिए। एक नाथ शिंदे जब से सीएम बने हैं,। तभी से फणनवीस की नजर उनके हर मूवमेंट पर होती है।. यहां तक कि बड़े फैसले भी खुद देवेंद्र फणनवीस ही करते हैं। तमाम ऐसी तस्वीरें बीते दिनों सामने आईं। जब अहम बैठकें और बदलाव के फैसले देवेंद्र फणनवीस ही लेते नजर  आए। जो इस बात का भी इशारा है कि भले ही एकनाथ शिंदे सीएम हों। लेकिन पावर फणनवीस के आसपास ही घूम रही है।

अब महाराष्ट्र में उलटफेर का पांचवां और आखिरी संकेत जान लीजिए।.. 19 जुलाई की बात है.,। जब अमित शाह ने शिंदे और फणनवीस को दिल्ली तलब किया था। इस बैठक में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी।. मुलाकात के बाद जब  शिंदे और फणनवीस बाहर निकले तो शिंदे का चेहरा उतरा हुआ था। और फणनवीस मंद-मंद मुस्करा रहे थे। आम तौर पर नेताओं के चेहरे पर ऐसे एक्प्रेसन तभी आते हैं.,। जब बड़ा उलटफेर इंतजार कर रहा हो।

इसके अलावा भी कई ऐसे सबूत मिलते रहे हैं। जो इस बात की तस्दीक करते हैं कि महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा खेल होने वाला है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 847

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *