न्यूज़भारतहेडलाइंस

जमशेदपुर में एचसीएल के पूर्व अफसरों का रीयूनियन, मुख्य अतिथि डीके सिंह ने शेयर किए अनुभव, ऐसा रहा पूरा कार्यक्रम

जमशेदपुर से चाणक्य मिश्रा। झारखंड के जमशेदपुर में एचसीएल के पूर्व अधिकारियों का रीयूनियन हुआ। 50 से ज्यादा पूर्व अफसर मौजूद रहे। ये पूरा आयोजन एक्स एग्जीक्यूटिव ऑफ एचसीएल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया गया था। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डी एन वर्मा, महासचिव राजीव आहूजा और उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि डीके सिंह ने बताए अनुभव
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईसीसी के पूर्व अफसर और एक्सएलआरआई जमशेदपुर आईआईएम कोझिकोड में प्रोफेसर डीके सिन्हा थे। जिनका स्वागत आईसीसी के पूर्व महाप्रबंधक मानव संसाधन और प्रशासन डीएन वर्मा ने किया। इस रीयूनियन के दौरान उन्होंने न सिर्फ अपने अनुभव शेयर किए,बल्कि कविता, ऐ जिंदगी आहिस्ता चल भी सुनाई। डीके सिन्हा ने कंपनी से रिटायरमेंट के बाद अपने अनुभव और किस्से साझा किए। साथ ही आईसीसी कंपनी में बिताए गए अपने पुराने क्षणों को भी अपने सहयोगियों के साथ याद किया। उन्होंने इस री यूनियन के लिए आयोजकों के प्रति आभार भी प्रकट किया

श्रवण कुमार बोले- ये गर्व की बात
आईसीसी प्रबंधन की ओर से मौजूद उप महाप्रबंधक (कारखाना व मानव संसाधन) श्रवण कुमार झा भी इस रीयूनियन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह आईसीसी कंपनी प्रबंधन के लिए गर्व की बात है की पूर्व अधिकारियों ने अपने रियूनियन के लिए आईसीसी यूनिट का चयन किया। उन्होंने आगे कहा कि कई साल पहले जब आईसीसी की सभी खदानें खुली थी और कंपनी के पास दो दो कंसंट्रेटर संयंत्र थे। उस वक्त 15 हजार से ज्यादा कामगारों की बड़ी फौज थी लेकिन आज हालात ठीक इसके उलट हैं। इस दौरान श्रवण झा ने एचसीएल के सीएमडी घनश्याम शर्मा का पूर्व अधिकारियों के नाम लिखा मैसेज भी पढ़कर सुनाया। रीयूनियन में आईसीसी के पूर्व प्रबंधक आर के आहूजा और पूर्व प्रबंधक बीके सिंह के अलावा अग्रवाल के एम अग्रवाल, एस.एन. मुंशी, स्टीफन मंडल, विक्टर गेमेनियल, एस चटर्जी रामस्वरूप, एस के तंबोली, खुशीराम हासदा ने भी अपने विचार रखे। वहीं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती प्रभा सिंह ने किया।

बीके सिंह के भाषण से हुई दूसरे सत्र की शुरुआत
इस कार्यक्रम के दूसरे सत्र की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसका स्वागत भाषण बीके सिंह ने दिया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गणेश वंदना शिव आराधना के साथ-साथ बच्चों ने हिमाचली डांस का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर झारखंड अलग राज्य आंदोलन के समय अपनी गायकी का जलवा बिखरने वाले सिंगर सिमल टुडू ने भी अपने संथाली और हिंदी गीतों से समां बांधा। आपको बता दें कि सिमल टुडू एक ही गले से मेल और फीमेल दोनों आवाजों से गाते हैं। दूसरे सत्र में रीमा और शिल्पी सरकार ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। रेट्रो डांस के साथ-साथ अभी और देवांशु ने शानदार डांस की प्रस्तुति ग्रुप फोटोग्राफ और फिर से मिलने के वादे के साथ इस रियूनियन का समापन हुआ। इस खास कार्यक्रम मलाजखंड कॉपर प्रोजेक्ट के पूर्व अधिकारी मधुकर इकहर, पीके सिन्हा, डॉक्टर टी.के. साहू, डॉक्टर बी बी सिंहा, डॉ एन आर माझी, ए के महाराणा, समरजीत दे, समीर झा, डॉ राकेश तप, एमडी इजाज, एस सेनापति के साथ-साथ काफी संख्या में पूर्व अफसर शामिल हुए।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *