न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

करीना-करिश्मा ने पीएम मोदी से मांगा ऑटोग्राफ, प्रधानमंत्री से ऐसे मिला कपूर परिवार, देखें फोटोज

उमाकांत त्रिपाठी।बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर राज कपूर की 100वीं जयंती जल्द आने वाली है. कपूर फैमिली ने इस खास मौके के लिए काफी प्लानिंग कर रखी है. 14 दिसंबर को फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है. इवेंट से पहले पूरी कपूर फैमिली बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए दिल्ली पहुंची. पीएम से मिलने के बाद करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें से एक क्यूट सी तस्वीर निकलकर सामने आई है. पीएम ने करीना के बच्चों के लिए एक स्पेशल गिफ्ट दिया है.

पीएम मोदी से मिलने के लिए कपूर फैमिली के किसी भी बच्चों को नहीं ले जाया गया था
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए घर के किसी भी बच्चों को नहीं ले जाया गया था. कपूर फैमिली के जो-जो सदस्य नजर आए, उसमें करीना कपूर, नीतू कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान समेत कई और लोग शामिल हैं. पर पीएम ने जेह-तैमूर के लिए जो गिफ्ट दिया, उसकी तस्वीर वायरल हो रही है.

जानिए-पीएम ने जेह-तैमूर को क्या गिफ्ट दिया?
करीना कपूर खान ने इस खास मुलाकात के बाद कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इस दौरान पीएम मोदी एक कागज पर सिग्नेचर करते दिख रहे हैं. वहीं उनके सामने करीना कपूर नजर आ रही हैं. दरअसल ,इस पेपर पर करीना कपूर और सैफ अली खान के दोनों बेटों जेह और तैमूर का नाम लिखा हुआ है और पीएम ने दोनों के नाम के ठीक नीचे अपने साइन किए हैं. यह स्पेशल गिफ्ट करीना कपूर खान ने अपने बेटों के लिए मांगा है.इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन लिखा कि- पीएम मोदी ने राज कपूर की 100वीं जयंती से पहले हमें आमंत्रित किया था. उनसे मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है. इस स्पेशल दोपहर के लिए आपका शुक्रिया.

 

रणबीर कपूर की बहन का सपना हुआ पूरा
इस दौरान रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी भी प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंची हुईं थी. तस्वीरें शेयर करते हुए वो लिखती हैं कि- जो मेनिफेस्ट किया और वो हो गया. जब पीएम ने पहली बार 2014 में पीएम बनने की शपथ ली थी, तब से मिलने की इच्छा है, जो अब जाकर पूरी हुई है.

Related Posts

1 of 817

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *