उत्तर प्रदेश

प्रयागराज महाकुंभ: संगमनगरी जाएंगे पीएम मोदी, लग्जरी क्रूज में करेंगे सफर, भरत कूप के भी दर्शन, देखें पीएम मोदी का पूरा शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।पीएम मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री संगम नगरी में करीब साढ़े तीन घंटे त‍क रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. साथ ही संगम से निषादराज धाम तक क्रूज से करीब 20 किलोमीटर का सफर तय करेंगे. वह क्रूज के पहले यात्री होंगे. पीएम मोदी के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है.

पीएम मोदी के प्रयागराज दौरे का पूरा शेड्यूल
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 3 घंटे 20 मिनट तक प्रयागराज रहेंगे. प्रधानमंत्री सुबह 11:30 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे. पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर एयरपोर्ट से अरैल स्थित डीपीएस स्कूल के हेलीपैड पर करीब 11:45 बजे लैंड करेगा. इसके बाद पीएम मोदी अरैल से निषादराज क्रूज़ से 12 बजे किला घाट पहुंचेंगे. इसके बाद पीएम 12:05 बजे से 12.20 बजे तक किला स्थित अक्षयवट और भरत कूप का दर्शन करेंगे.

पीएम मोदी 7 हजार करोड़ रुपये की देंगे सौगात
फ‍िर पीएम मोदी किला से निकलकर लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे. यहां से निकलकर 12:40 बजे से 1:10 बजे तक वह संगम पूजन करेंगे. इसके बाद दोपहर 1:15 बजे से 2:25 बजे तक संगम नोज स्थित एक जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी यहां करीब 7 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. दोपहर करीब 2.35 बजे वह वापस अरैल जाएंगे. करीब 2.50 बजे विशेष विमान से वह नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. पीएम मोदी के साथ यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और कई केंद्रीय मंत्री भी रहेंगे. यूपी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा समेत अन्य मंत्री भी रहेंगे मौजूद.

Related Posts

पति को शराब पिलाई, फिर खुद पी बीयर… कमरे में आशिक को बुलाकर पत्नी ने किया बड़ा कांड

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के महराजगंज से रिश्तों के कत्ल की खौफनाक कहानी…

1 of 39

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *