दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी ने की ब्रिटेन के महाराजा से बात, ट्वीट कर दी जानकारी, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरूवार को ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय से बात की। इस दौरान पीएम ने भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

पीएम ने एक्स पर किया ट्वीट
पीएम ने राष्ट्रमंडल, जलवायु और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने किंग चार्ल्स तृतीय के बेहतर स्वास्थ्य और कुशलता की कामना भी की। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, ‘‘आज ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय के साथ बात करना खुशी की बात रही। भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। राष्ट्रमंडल, जलवायु कार्रवाई और स्थिरता सहित आपसी हित के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’’

इसी साल हुआ कैंसर
आपको बता दें कि- इसी साल फरवरी में ब्रिटेन के महाराजा किंग चार्ल्स को कैंसर होने की पुष्टि हुई थी। उस वक्त भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर उनके लिए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि- मैं सभी देशवासियों के साथ किंग चार्ल्स III के जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

Related Posts

1 of 817

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *