दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी का कुवैत दौरा: गर्मजोशी से वेकलम के बाद मिला ये गिफ्ट, 101 साल के मंगल सेन हांडा से की पीएम ने मुलाकात

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय कुवैत यात्रा पर पहुंचे. कुवैत में पीएम मोदी का काफी गर्मजोशी से स्वागत किया गया. पीएम मोदी की कुवैत यात्रा किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की 43 सालों के बाद पहली यात्रा है. इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे और भारत-कुवैत दोस्ती को मजबूत करने के लिए कुवैती नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे.

कुवैती अमीर शेख के निमंत्रण पर पीएम मोदी कुवैत के दौरे पर पहुंचे
कुवैती अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर पीएम मोदी कुवैत के दौरा पर पहुंचे हैं. यात्रा की शुरुआत में ही पीएम मोदी को अरबी भाषा में लिखी और प्रकाशित महाभारत और रामायण उपहार में भेंट किया गया.अरबी भाषा में प्रकाशित रामायण और महाभारत पुस्तक के प्रकाशक अब्दुललतीफ अलनेसेफ और अरबी भाषा में रामायण और महाभारत के अनुवादक अब्दुल्ला बैरन ने कुवैत शहर में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

पीएम मोदी ने दोनों पुस्तकों पर हस्ताक्षर किए
मुलाकात के बाद पुस्तक के प्रकाशक अब्दुललतीफ अलनेसेफ कहा,कि- मैं बहुत खुश हूं, यह मेरे लिए सम्मान की बात है. पीएम मोदी इससे बहुत खुश है. ये किताबें बहुत महत्वपूर्ण हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों पुस्तकों पर हस्ताक्षर किए हैं. यह उनके जीवन के लिए अमूल्य क्षण हैं, जो सदैव उनके साथ रहेंगे.इस अवसर पर पीएम मोदी ने अब्दुललतीफ अलनेसेफ और अब्दुल्ला बैरन सराहना की और उनकी पुस्तक पर हस्ताक्षर किए. पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने ग्रेट काम किया है.

 

पीएम मोदी ने 101 साल के मंगल सेन हांडा से की मुलाकात
इस बीच, सोशल मीडिया पर अनुरोध के बाद प्रधानमंत्री ने कुवैत में 101 वर्षीय आईएफएस अधिकारी मंगल सेन हांडा से मुलाकात की.

पीएम मोदी का कुवैत में हुआ शानदार स्वागत
कुवैत पहुंचने के बाद पीएम मोदी का काफी गर्मजोशी से स्वागत किया गया. उनके आगमन पर, कुवैत के प्रथम उप प्रधान मंत्री, रक्षा और आंतरिक मंत्री शेख फहद यूसुफ सऊद अल-सबा ने मोदी का स्वागत किया.पीएम मोदी ने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि- कुवैत में उतरते ही गर्मजोशी से स्वागत किया गया. 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है, और इससे निस्संदेह विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कुवैत मित्रता मजबूत होगी. मैं आज और कल के लिए निर्धारित कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहा हूं.

 

 

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 892

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *